Aadhaar यूजर्स ध्यान दें! FREE में ईमेल बदलने का मौका जल्द होगा खत्म, 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे

आधार कार्ड में ईमेल ID अपडेट कराने वालों के लिए जरूरी खबर है। UIDAI की ओर से नई Aadhaar App के जरिए ईमेल जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा सिर्फ 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध है। इसके बाद ईमेल अपडेट कराने के लिए 75 रुपये देने पड़ सकते हैं। जानें अपडेट का प्रोसेस:

Himani GuptaNov 06, 2026 01:55 pm IST
Follow us on Google News
1/8

Aadhaar Free Email Update Deadline 2026

आधार कार्ड (Aadhaar Card) जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। ऐसे में आधार में दर्ज आपकी जानकारी सही और अपडेटेड होना भी जरूरी है। अगर आपने अभी तक अपना ईमेल एड्रेस आधार से लिंक नहीं कराया है या पुराना ईमेल बदलना चाहते हैं तो आपके पास इसे मुफ्त में अपडेट कराने के लिए बस थोड़ा ही समय बाकी है। क्योंकि UIDAI ने 31 दिसंबर तक फ्री में ईमेल ID जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा दी है, इसके बाद अपडेट कराने पर चार्ज लग सकता है।

2/8

31 दिसंबर 2026 के बाद लगेंगे इतने पैसे

फिलहाल ईमेल एड्रेस जोड़ने और उसे अपडेट की कोई फीस नहीं देनी पड़ रही है। लेकिन यह सुविधा हमेशा के लिए मुफ्त नहीं है। 31 दिसंबर 2026 के बाद आपको इसके लिए 75 रुपये की फीस जमा करनी होगी। अच्छी बात यह है कि इस काम के लिए आपको आधार सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं है। नए Aadhaar App के जरिए ईमेल अपडेट करने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।

3/8

नए Aadhaar App से ईमेल अपडेट करने के लिए ये काम जरूरी

अगर आप अपने आधार में नया ईमेल एड्रेस जोड़ना चाहते हैं या पुराने ईमेल को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी। सबसे पहले आपके स्मार्टफोन में UIDAI की आधिकारिक Aadhaar App होनी चाहिए। इसके अलावा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए, ताकि लॉगिन के दौरान आने वाला OTP दर्ज कर सकें। नया ईमेल एड्रेस भी आपके पास होना चाहिए, क्योंकि उस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा। इसके अलावा ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ईमेल अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकेगी।

4/8

Aadhaar App में ईमेल ID कैसे अपडेट करें? फॉलो करें ये स्टेप्स

स्टेप 1: Aadhaar App डाउनलोड करें। अगर ऐप पहले से फोन में मौजूद है तो 6 अंकों का पिन डालकर या अपने फोन के बायोमेट्रिक से लॉग इन करें। अगर पहली बार Aadhaar App डाउनलोड किया है तो ओपन करें और 12 अंकों के आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें।

5/8

स्टेप 2:

इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें। लॉगिन करने के बाद ऐप में Services सेक्शन में जाएं।

6/8

स्टेप 3:

यहां आपको Email Add/Update का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करें। अब जिस ईमेल एड्रेस को आधार से लिंक करना चाहते हैं, उसे दर्ज करें। अगर पहले से कोई ईमेल ID लिंक है और आप उसे बदलना चाहते हैं तो यहां नया ईमेल एड्रेस डालें।

7/8

स्टेप 4:

इसके बाद आपके नए ईमेल एड्रेस पर एक OTP भेजा जाएगा। अपने ईमेल इनबॉक्स में जाकर OTP चेक करें और उसे ऐप में दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

8/8

स्टेप 5:

ईमेल वेरिफिकेशन के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए फोन का फ्रंट कैमरा इस्तेमाल होगा। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए अपना फेस वेरिफाई करें। अब एक बार अपने नए ईमेल एड्रेस को ध्यान से चेक करें। सारी जानकारी सही होने पर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सAadhaar यूजर्स ध्यान दें! FREE में ईमेल बदलने का मौका जल्द होगा खत्म, 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे