
Aadhaar Card सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। सरकारी योजनाओं, बैंक, सिम कार्ड हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके Aadhaar में नाम, पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि (DOB) गलत है, तो उसे अपडेट कराना बेहद जरूरी हो जाता है। आधार बनाने वाली UIDAI ने X पर पोस्ट पर Aadhaar कराने के चार्जेज की जानकारी दी है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं कि किस अपडेट के लिए आपको कितने रुपए का चार्ज देना होगा:

2/8राहत की बात यह है कि कुछ अपडेट अभी भी फ्री में किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए तय समय सीमा और तरीका अलग है। इसलिए अगर आप Aadhaar अपडेट कराने जा रहे हैं, तो पहले ये समझना जरूरी है कि किस काम के लिए कितना खर्च आएगा और कहां आप पैसे बचा सकते हैं।

3/8अगर आपके Aadhaar में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल या जन्मतिथि (DOB) जैसी जानकारी गलत है और आप उसे अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए 75 रुपए का शुल्क देना होगा। यह चार्ज Aadhaar सेवा केंद्र पर लागू होता है और हर बार अपडेट कराने पर लिया जाता है। इसलिए बार-बार छोटे-छोटे बदलाव कराने के बजाय बेहतर है कि एक ही बार में सभी जरूरी अपडेट करवा लें।

4/8Aadhaar में बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट कराने के लिए 125 रुपए तक का शुल्क देना होता है। यह अपडेट खासतौर पर तब जरूरी होता है जब आपकी पुरानी जानकारी सही तरीके से काम नहीं कर रही हो या बच्चों के Aadhaar में उम्र के साथ बदलाव की जरूरत हो।

5/8हालांकि 5 से 17 साल के बच्चों के लिए Mandatory Biometric Update एक तय समय तक फ्री रखा गया है, लेकिन इसके बाद यही काम पेड हो जाता है।

6/8Aadhaar में डॉक्यूमेंट अपडेट यानी पहचान और पते के प्रूफ जमा करने के लिए 75 रुपए का शुल्क है, अगर आप यह काम आधार केंद्र पर जाकर करते हैं।

7/8अगर आप डॉक्यूमेंट अपडेट ऑनलाइन myAadhaar पोर्टल के जरिए करते हैं, तो फिलहाल इसे फ्री में किया जा सकता है। 30 सितंबर 2026 तक सुविधा फ्री है। इसलिए अगर आपके Aadhaar में डॉक्यूमेंट अपडेट की जरूरत है, तो ऑनलाइन तरीका अपनाकर आप अपने पैसे बचा सकते हैं।

8/8सबसे पहले हमेशा UIDAI के आधिकारिक प्लेटफॉर्म वेबसाइट/ऐप या अधिकृत Aadhaar केंद्र का ही इस्तेमाल करें। किसी भी एजेंट या अनजान व्यक्ति के जरिए अपडेट कराने से बचें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है।
