
Aadhaar कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसके बिना कई जरूरी काम अधूरे रह जाते हैं। ऐसे में इसमें दी गई जानकारी का सही होना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Aadhaar कार्ड में कुछ ऐसी डिटेल्स भी हैं जिन्हें आप बार-बार अपडेट नहीं कर सकते? UIDAI ने Aadhaar अपडेट के लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना हर यूजर के लिए जरूरी है।

2/9UIDAI के नियमों के अनुसार Aadhaar कार्ड में इन दो महत्वपूर्ण डिटेल्स को जीवन में सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते हैं। पहली है जन्म तिथि (Date of Birth) और दूसरी है जेंडर (Gender)। अगर आपके Aadhaar में जन्म तिथि गलत दर्ज हो गई है, तो आप इसे एक बार सही कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद दोबारा बदलाव की अनुमति नहीं मिलती। इसी तरह जेंडर में भी केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है।

3/9Aadhaar कार्ड में जन्म तिथि (Date of Birth) बहुत जरूरी जानकारी होती है। DOB ठीक करवाने के लिए आपको कुछ सही और मान्य डॉक्यूमेंट देने होंगे। इनमें जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate), पासपोर्ट, 10वीं की मार्कशीट या कोई अन्य सरकारी मान्यता वाला डॉक्यूमेंट शामिल हो सकता है, जिसमें आपकी सही जन्म तिथि लिखी हो।

4/9Aadhaar में Gender अपडेट करने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती। UIDAI के नियमों के मुताबिक, आप अपना जेंडर सिर्फ एक बार बदल सकते हैं और इसके लिए आपको Aadhaar Enrolment Center जाना होगा। वहां पर आपको बस अपनी जानकारी देनी होती है और self declaration के आधार पर जेंडर अपडेट कर दिया जाता है।

5/9Step 1: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या MyAadhaar पोर्टल पर जाना होगा। वहां जाकर “Login” ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए लॉगिन करें।

6/9लॉगिन करने के बाद आपको “Update Aadhaar Online” का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद आपको वह जानकारी चुननी होगी जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं, जैसे Date of Birth या Gender।

7/9फिर आपको अपनी सही जानकारी से जुड़े वैध दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या अन्य मान्यता प्राप्त आईडी प्रूफ। ध्यान रखें कि डॉक्यूमेंट साफ और सही होना चाहिए, ताकि आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट न हो।

8/9सारी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आपको 50 रुपए का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। पेमेंट पूरा होने के बाद आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा और आपको एक Update Request Number (URN) मिलेगा। इस URN की मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

9/9UIDAI ने ये नियम इसलिए बनाए हैं ताकि Aadhaar डेटा सुरक्षित रहे और कोई भी व्यक्ति बार-बार अपनी पहचान में बदलाव करके सिस्टम का गलत फायदा न उठा सके। यह नियम फ्रॉड और गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद करते हैं।
