
अगर आपको राशन, गैस सब्सिडी या किसी सरकारी योजना का पैसा समय पर नहीं मिल रहा है, तो इसकी एक बड़ी वजह Aadhaar और बैंक अकाउंट लिंक न होना भी हो सकती है। सरकार की ज्यादातर योजनाओं में अब Direct Benefit Transfer यानी DBT सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके तहत पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसे में बैंक खाते का Aadhaar से लिंक होना बेहद जरूरी हो गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं Aadhaar-Bank Linking Status कैसे चेक करें और इसे अपडेट करने का सही तरीका क्या है।

2/8हाल ही में Annapurna Bhandar DBT को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल सरकार महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक मदद दे रही है। सरकार यह पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थी के Aadhaar से लिंक बैंक खाते में भेजेगी। ऐसे में कई यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि उनका बैंक अकाउंट Aadhaar से लिंक है या नहीं और DBT का पैसा खाते में आएगा या नहीं। घर बैठे ऐसे करें चेक:

3/8अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका बैंक अकाउंट Aadhaar से लिंक है या नहीं, तो यह काम ऑनलाइन आसानी से किया जा सकता है। सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां Aadhaar Services सेक्शन में जाएं और Check Aadhaar & Bank Account Linking Status का ऑप्शन चुनें। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। OTP डालने के बाद स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका Aadhaar किस बैंक खाते से लिंक है और DBT के लिए Active है या नहीं।

4/8यह काम मोबाइल से भी आसानी से किया जा सकता है। आप UIDAI वेबसाइट को मोबाइल ब्राउजर में खोल सकते हैं या mAadhaar App की मदद से भी जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ इंटरनेट और Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

5/8अगर स्टेटस चेक करने पर पता चलता है कि बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो आपको तुरंत बैंक जाकर Aadhaar Seeding करवानी चाहिए। कई बैंक Online Aadhaar Linking की सुविधा भी देते हैं। इसके लिए Net Banking, Mobile Banking या ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि अलग-अलग बैंकों का प्रोसेस है।

6/8कई लोगों की शिकायत रहती है कि सरकारी योजना का पैसा खाते में नहीं आ रहा। इसकी सबसे आम वजह Aadhaar और बैंक अकाउंट में गलत जानकारी होना होती है। अगर नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर अलग-अलग हैं, तो वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए Aadhaar और बैंक डिटेल्स हमेशा अपडेट रखना जरूरी है।

7/8आज के समय में LPG Subsidy, Pension, Scholarship, PM Kisan, राशन और कई दूसरी सरकारी योजनाओं में Aadhaar Linking जरूरी हो चुकी है। Annapurna Bhandar DBT जैसी योजनाओं में भी लाभ सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है, इसलिए बैंक अकाउंट का सही तरीके से लिंक होना बेहद जरूरी माना जा रहा है।

8/8कई बार यूजर्स को OTP नहीं मिलने की समस्या भी होती है। ऐसा तब होता है जब Aadhaar में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज हो। ऐसी स्थिति में पहले Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना जरूरी होगा। इसके बाद ही ऑनलाइन Linking Status आसानी से चेक किया जा सकेगा।
