पुराना स्मार्टफोन बेकार पड़ा है? सिर्फ 10 मिनट में FREE में बना लें इसे CCTV Camera, ऐसे करें ये देसी जुगाड़

अगर घर में कोई पुराना स्मार्टफोन बेकार पड़ा है तो उसे बेचने या फेंकने से पहले जान लें ये थोड़ी सी सेटिंग और एक ऐप की मदद से वही फोन आपके घर या ऑफिस की सुरक्षा करने वाला स्मार्ट कैमरा बन सकता है। 10 स्टेप में बनाएं फोन को होम सिक्योरिटी कैमरा:

Himani GuptaJun 24, 2026 02:12 pm IST
1/10

How to Turn Your Old Smartphone into CCTV Camera

नया फोन खरीदने के बाद पुराने डिवाइस अक्सर ड्रॉअर में पड़े रहते हैं या फिर धीरे-धीरे खराब हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पुराना फोन आपके घर, दुकान या ऑफिस की सुरक्षा का जिम्मा संभाल सकता है। इसके लिए किसी तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है। सिर्फ कुछ आसान सेटिंग्स और एक ऐप की मदद से आपका पुराना फोन लाइव निगरानी करने वाला कैमरा बन सकता है। आइए जानते हैं पुराने स्मार्टफोन को सिक्योरिटी कैमरे में बदलने का पूरा तरीका।

2/10

1. सबसे पहले फोन को तैयार करें

सिक्योरिटी कैमरा बनाने से पहले पुराने फोन को पूरी तरह साफ कर लें। अनावश्यक ऐप्स हटा दें या फिर फैक्ट्री रीसेट करें। इसके बाद फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करें और चेक करें की उसका कैमरा और माइक्रोफोन ठीक से काम कर रहे हैं।

3/10

2. सही सिक्योरिटी कैमरा ऐप डाउनलोड करें

पुराने स्मार्टफोन को कैमरा बनाने के लिए आपको एक सिक्योरिटी कैमरा ऐप की जरूरत होगी। बाजार में Alfred Camera, AtHome Camera, Manything और DroidCam जैसी कई ऐप उपलब्ध हैं। इनमें से कई ऐप फ्री में बेसिक सुविधाएं देती हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको पुराने फोन को कैमरा डिवाइस और अपने यूज होने वाले फोन को व्यूअर डिवाइस के रूप में सेट करना होगा।

4/10

3. दोनों फोन को एक ही अकाउंट से जोड़ें

सिक्योरिटी कैमरा ऐप इंस्टॉल करने के बाद दोनों डिवाइसेज पर एक ही अकाउंट से लॉगिन करें। इसके बाद पुराना फोन कैमरे की तरह काम करेगा और नया फोन लाइव वीडियो देखने के लिए इस्तेमाल होगा। यह प्रोसेस पूरी होने के बाद आप दुनिया में कहीं से भी कैमरे की लाइव फीड देख सकते हैं।

5/10

4. कैमरे की सही जगह चुनना जरूरी

सिर्फ फोन को कैमरा बना देना काफी नहीं है। उसे सही जगह पर लगाना भी जरूरी है। फोन को ऐसी जगह रखें जहां से पूरा एरिया आसानी से दिखाई दे। मुख्य दरवाजा, ड्राइंग रूम, पार्किंग या बालकनी इसके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। अगर फोन को ऊंचाई पर रखा जाए तो ज्यादा बड़ा क्षेत्र कवर किया जा सकता है।

6/10

5. लगातार बिजली की जरूरत होगी

सिक्योरिटी कैमरे के रूप में इस्तेमाल होने वाला फोन लंबे समय तक चालू रहेगा। इसलिए उसे चार्जर से जोड़कर रखना बेहतर रहेगा। लगातार रिकॉर्डिंग और इंटरनेट इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। ऐसे में स्थायी पावर सप्लाई जरूरी है।

7/10

6. Motion Detection फीचर का करें इस्तेमाल

ज्यादातर सिक्योरिटी कैमरा ऐप्स Motion Detection फीचर देती हैं। इस फीचर को ऑन करने पर कैमरा तभी रिकॉर्डिंग शुरू करता है जब उसके सामने कोई गतिविधि होती है। इससे स्टोरेज की बचत होती है और महत्वपूर्ण घटनाओं को आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है।

8/10

7. फोन के माइक्रोफोन का भी मिलेगा फायदा

पुराना स्मार्टफोन सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड नहीं करेगा बल्कि आसपास की आवाज भी रिकॉर्ड कर सकता है। कुछ ऐप्स में टू-वे ऑडियो फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से आप दूसरे व्यक्ति से बात भी कर सकते हैं। यह फीचर बच्चों की निगरानी या घर के स्टाफ से बातचीत के लिए उपयोगी हो सकता है।

9/10

8. स्टोरेज और इंटरनेट का रखें ध्यान

अगर आप लगातार रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं तो फोन में पर्याप्त स्टोरेज होना जरूरी है। कुछ ऐप्स क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी देती हैं। इसके जरिए रिकॉर्डिंग ऑनलाइन सेव हो जाती है। साथ ही स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन होना भी जरूरी है ताकि लाइव वीडियो बिना रुकावट देखी जा सके।

10/10

इन लोगों के लिए बेस्ट है यह जुगाड़

यह तरीका उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो अतिरिक्त CCTV खरीदने पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते। छोटी दुकानों, घरों, किराए के कमरों, छात्रों और छोटे ऑफिसों के लिए पुराना स्मार्टफोन एक सस्ता और प्रभावी सिक्योरिटी समाधान बन सकता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सपुराना स्मार्टफोन बेकार पड़ा है? सिर्फ 10 मिनट में FREE में बना लें इसे CCTV Camera, ऐसे करें ये देसी जुगाड़