1/6बीएसएनएल में हाल ही में सिनियर सिटीजन के लिए इस प्लान को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे सम्मान प्लान नाम दिया है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में 6 महीने के लिए BiTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। यह प्लान केवल नए यूजर्स (केवल सीनियर सिटीजन) के लिए है।

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह एयरटेल का वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है, इसलिए इसमें डेटा बेनिफिट शामिल नहीं है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में परप्लेक्सिटी प्रो AI सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलोट्यून्स और स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 30GB डेटा और कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में परप्लेक्सिटी प्रो AI सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलोट्यून्स और स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह वीआई का वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है, इसलिए इसमें डेटा बेनिफिट शामिल नहीं है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अन्य कोई बेनिफिट शामिल नहीं है।

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 30GB डेटा और कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं।

जियो के पास 2000 रुपये से कम का ऐसा कोई प्लान नहीं है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता हो। लेकिन, जियो के पास 336 दिन चलने वाला एक प्लान है, जिसकी कीमत 1748 रुपये है। यह जियो का वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है। इस प्लान में डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं। इसमें जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी शामिल है।
