fugitive businessmen of India defrauded banks of crores are enjoying life abroad भारत के पांच भगोड़े बिजनेसमैन, बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर विदेश में कर रहे ऐश
Hindi Newsफोटोभारत के पांच भगोड़े बिजनेसमैन, बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर विदेश में कर रहे ऐश

भारत के पांच भगोड़े बिजनेसमैन, बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर विदेश में कर रहे ऐश

  • भारत में गबन करने के बाद कई कारोबारी कानून से बचने के लिए देश छोड़कर भाग जाते हैं। इस लिस्ट में कई नामचीन कारोबारी शामिल हैं। हाल ही में गीतांजली ज्वैलर्स के मालिक मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है।

Ankit OjhaTue, 15 April 2025 09:07 AM
1/8

मेहुल चौकसी

2018 में पीएनबी धोखाधड़ी केस सामने आने के बाद मेहुल चौकसी एंटीगुआ भाग गया था। वहीं सीबीआई और ईडी उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी रहीं। एजेंसियों के आग्रह के बाद उसे बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। उसपर 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।

2/8

प्रत्यर्पण की कोशिश

मेहुल चौकसी नामचीन हीरा कारोबारी थे। बीते सात सालों में चौकसी तीन देशों में रहे। वहीं रिपोर्ट्स में बताया गया कि अब वह स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था। इससे पहले ही बेल्जियम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

3/8

नीरव मोदी

मेहुल चौकसी के साथ ही उनके भांजे नीरव मोदी भी पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। 19 मार्च में उन्हें लंदन में गिरफ्तार किया गया था। नीरव मोदी ने 2018 में ही भारत छोड़ दिया था। लंदन के वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मामला चल रहा था।

4/8

विजय माल्या

किंगफिशर के मालिक विजय माल्या ने भारतीय बैंकों को 9 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया। कर्ज लेने के बाद बिना चुकाए ही वह विदेश चले गए। वहीं किंगफिशर एयरलाइन भी बंद हो गई। 2016 से वह लंदन में रह रहे हैं। भारतीय एजेंसियां उन्हें भारत लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

5/8

लग्जरी लाइफ

बताया जाता है कि विजय माल्या विदेश में भी ऐश की जिंदगी जी रहे हैं। भारत में भी वह अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते थे।

6/8

नितिन संदेसरा

नितिन संदेसरा गुजरात के कारोबारी हैं। उनपर 5700 करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप है। उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है। जानकारी के मुताबिक 2017 में उनके खिलाफ जांच शुरू होने के बाद वह नाइजीरिया भाग गए। उनके पास नाइजीरिया और अलाबनिया की नागरिकता है।

7/8

ललित मोदी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत करने वाले ललित मोदी 2010 से ही भारत से फरार हैं। उनपर आईपीएल नीलामी में बड़ी धोखाधड़ी के आरोप हैं। भारत कई बार उनके प्रत्यर्पण का प्रयास कर चुका है।

8/8

BCCI ने लगा दिया था बैन

ललित मोदी ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत करवाई थी। उनपर आरोप था कि बिना अनुमति के ही अवैध तरीके से उन्होंने प्रसारण के अधिकार की नीलामी की। इसके बाद 2013 में बीसीसीआई ने उनपर बैन लगा दिया।