हर स्टूडेंट के फोन में होने चाहिए ये FREE ऐप्स, पढ़ाई से लेकर एग्जाम की तैयारी तक आएंगे काम

फोन में मौजूद सही ऐप्स की मदद से स्टूडेंट्स नोट्स बना सकते हैं, ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं, सवाल हल कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। हम ऐसे फ्री ऐप्स की लिस्ट लेकर आए हैं। 

Pranesh TiwariSep 01, 2026 08:33 pm IST
1/11

स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट FREE ऐप्स

अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करना आपको आना ही चाहिए। ऐसे ढेर सारे फ्री ऐप्स हैं, जो ऑनलाइन स्टडी में मदद कर सकते हैं और हम ऐसे ही कुछ ऐप्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप बेहतर नोट्स बना पाएंगे और एग्जाम में अच्छा परफॉर्म कर सकेंगे।

2/11

Adoble Scan

Adobe Scan स्मार्टफोन के कैमरे को एक पोर्टेबल स्कैनर में बदल देता है। इसकी मदद से स्टूडेंट्स किताबों के पेज, असाइनमेंट और जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके PDF में सेव कर सकते हैं।

3/11

Forest App

Forest ऐप पढ़ाई के दौरान फोन से ध्यान भटकने से बचाने में मदद करता है। इसमें फोकस सेशन शुरू करने पर एक वर्चुअल पेड़ उगता है, जिससे स्टूडेंट्स तय समय तक फोन से दूर रहने के लिए प्रेरित होते हैं।

4/11

Google Calendar

Google Calendar पढ़ाई का टाइमटेबल और जरूरी काम मैनेज करने के लिए काम का ऐप है। इसमें क्लास, एग्जाम, असाइनमेंट और पढ़ाई के रिमाइंडर सेट किए जा सकते हैं।

5/11

Gemini Notebook

Gemini Notebook पढ़ाई से जुड़े डॉक्यूमेंट और नोट्स को समझने तथा उनसे जानकारी निकालने में मदद कर सकता है। लंबे स्टडी मटेरियल को अच्छे तरीके से समझने और रिवीजन में यह काम का साबित हो सकता है।

6/11

Google Keep Notes

Google Keep की मदद से स्टूडेंट्स जल्दी से छोटे-बड़े नोट्स, लिस्ट और रिमाइंडर बना सकते हैं। जरूरी पॉइंट्स, आइडिया या पढ़ाई से जुड़े टास्क को तुरंत सेव करने के लिए यह काफी आसान ऐप है।

7/11

Notion

Notion एक ऑल-इन-वन वर्कस्पेस है, जिसमें स्टूडेंट्स नोट्स, स्टडी प्लान, टूडू लिस्ट और प्रोजेक्ट्स को एक जगह मैनेज कर सकते हैं। पढ़ाई का पूरा सिस्टम बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

8/11

Photomath

Photomath गणित के सवालों को कैमरे से स्कैन करके उनका सॉल्यूशन दिखाता है। यह सिर्फ उत्तर देखने के बजाय कई सवालों के स्टेप-बाय-स्टेप आंसर्स समझने में भी मदद कर सकता है।

9/11

Khan Academy

Khan Academy पर अलग-अलग विषयों से जुड़े कई लेसन और कोर्सेज उपलब्ध हैं। स्कूल और बेसिक से लेकर कई एडवांस विषयों को समझने के लिए स्टूडेंट्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

10/11

Testbook

Testbook प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस क्विज और परीक्षा से जुड़ा स्टडी कंटेंट मिल सकता है।

11/11

Brainly

Brainly एक कम्युनिटी-बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां स्टूडेंट्स अपने सवाल पूछ सकते हैं और दूसरे यूजर्स के जवाब देख सकते हैं। होमवर्क या किसी सवाल को समझने में अतिरिक्त मदद के लिए यह उपयोगी हो सकता है।

Hindi Newsफोटोहर स्टूडेंट के फोन में होने चाहिए ये FREE ऐप्स, पढ़ाई से लेकर एग्जाम की तैयारी तक आएंगे काम