
फ्लिपकार्ट Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival 2026 के दौरान स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई बेहतरीन डील्स सामने आई हैं। बजट से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट तक कई ऐसे फोन हैं, जिन पर डिस्काउंट के बाद कीमत काफी कम हो जाती है। इनमें Motorola, Realme, Nothing, Vivo, Apple और Samsung जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए आपको इन डील्स के बारे में बताते हैं।

2/8करीब 37,000 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर Motorola X70 Pro इस लिस्ट की सबसे मजबूत all-rounder डील में से एक है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

3/829,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहे इस फोन में 10000mAh की बैटरी दी गई है और यह 80W चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है। फोन में 6.8 इंच का 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर है। स्टोरेज के लिए UFS 3.1 दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जबकि फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

4/8डिवाइस के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत करीब ₹32,999 बताई गई है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, UFS 3.1 स्टोरेज और 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 5,400mAh बैटरी के साथ 50W चार्जिंग सपोर्ट है। इसका सबसे बड़ा हाइलाइट इसका अलग डिजाइन और Glyph Matrix इंटरफेस है।

5/8थोड़ा ज्यादा बजट रखने वाले ग्राहकों के लिए Motorola Signature करीब 57,999 रुपये की कीमत में एक मजबूत विकल्प है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। इसमें 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले, 5,120mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

6/8करीब 60 हजार रुपये के सेगमेंट में Vivo X200T भी एक मजबूत विकल्प है। इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन में 6,200mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

7/8Apple iPhone 17 का इफेक्टिव प्राइस festive sale में करीब 80,000 रुपये बताया गया है। सोर्स के मुताबिक, लॉन्च कीमत की तुलना में यह कीमत काफी कम है। iPhone 17 में 120Hz ProMotion डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 nits तक बताई गई है।

8/8प्रीमियम सेगमेंट में Samsung Galaxy S25 Ultra को इस festive season की सबसे बड़ी डील्स में शामिल किया गया है। इसकी कीमत करीब 96,000 रुपये बताई गई है। इस कीमत पर यह एक हाई-एंड फ्लैगशिप अनुभव देता है। फोन में 6.9 इंच QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर और बिल्ट-इन S Pen मिलता है। इसके अलावा इसमें versatile camera system और Galaxy AI के साथ Gemini आधारित AI अनुभव भी दिए गए हैं।
