
फेंगशुई में कुछ नियम वास्तुशास्त्र की तरह ही मिलते जुलते हैं। इसमें खाने की टेबल यानी डाइनिंग टेबल को घर की सुख समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस जगह पर फालतू की चीजों को रखने से बचने की सलाह दी जाती है। नीचे हम एक लिस्ट शेयर कर रहे हैं। इसे देखकर आप क्रॉस चेक करें कि कहीं आप तो अपने खाने की टेबल पर ये चीजें तो नहीं रखते हैं?

2/6अपने खाने की टेबल पर भूलकर भी कभी दवाई या फिर मेडिकल किट वाला बॉक्स ना रखें। ऐसा माना जाता है कि दवाइयों को यहां रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। इससे घर के सदस्य अक्सर बीमार होते रहते हैं। दवाइयों को हमेशा किसी ड्रॉवर या फिर दूसरी जगह पर रखें।

3/6फेंगशुई के नियम के हिसाब से खाने की टेबल पर कभी भी नुकीली चीज नहीं रखनी चाहिए। कैंची, चाकू या दूसरी कोई भी धारदार चीज टेबल पर ना रखें। इससे घर में सदस्यों के बीच बहसबाजी जैसी स्थिति बनने के चांस होते हैं। रिश्तों में तनाव आता है। इन चीजों को सुरक्षित जगह पर रखें।

4/6डेकॉर के लिए लोग कांच के जार में ताजे फूल डाल देते हैं। इससे डाइनिंग टेबल सुंदर भी लगने लगता है। हालांकि जब ये सूख जाए तो उसे तुरंत टेबल से हटा दें। इससे घर की पॉजिटिव एनर्जी बरकरार रहेगी।

5/6अपने खाने की टेबल पर कभी भी गंदे बर्तन, पुराने टिशू या फिर चिप्स वगैरह के रैपर ऐसे ही ना छोड़ दें। ये आदत सही नहीं है। इससे आसपास की एनर्जी स्टक होती है। कोशिश करें कि टेबल को रोज साफ किया जाए। इससे घर का माहौल हल्का और पॉजिटिव रहता है।

6/6फेंगशुई मान्यता के अनुसार डाइनिंग टेबल के सामने हमेशा एक शीशा लगाकर रखें। माना जाता है कि उसमें प्लेटें और फल वगैरह दिखाई दें तो इससे घर में बरकत आती है। साथ ही घर में धन-धान्य की कमी कभी भी नहीं रहती है।
