
अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो जाहिर है, यह आपकी रोज की जिंदगी का हिस्सा है। अब बैंक से लेकर ID कार्ड्स तक, सब फोन में सेव रहते हैं और जरा सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। हम कुछ चीजों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें फोन में तुरंत चेक करना चाहिए।

2/8अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर देखें कि कोई सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट पेंडिंग तो नहीं है। अपडेट सिर्फ नए फीचर्स नहीं लाते, बल्कि हैकिंग और वायरस से बचाने वाले जरूरी पैच भी देते हैं।

3/8फोन की Settings में जाकर देखें कि कौन सा ऐप कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन या कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर रहा है। कई बार बेसिक ऐप्स भी सेंसिटिव डाटा तक पहुंच बना लेते हैं। जिन ऐप्स को जरूरत नहीं है, उनकी परमिशन तुरंत बंद कर दें।

4/8अपने बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स पर ऐप लॉक, मजबूत PIN और फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जरूर एक्टिव रखें। SMS और ट्रांजैक्शन अलर्ट ऑन रखें जिससे किसी भी संदिग्ध ऐक्टिविटी की तुरंत जानकारी मिल सके।

5/8ईमेल, सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर 2FA इनेबल करें। इससे पासवर्ड लीक होने पर भी कोई आपके अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाएगा, क्योंकि OTP या एक्सट्रा वेरिफिकेशन की जरूरत होगी।

6/8आपने जिन ऐप्स का महीनों से इस्तेमाल नहीं किया, उन्हें डिलीट कर दें। ज्यादा ऐप्स होने से डाटा लीक, मालवेयर और स्टोरेज की दिक्कत बढ़ सकती है। फोन को लाइट और सेफ रखने के लिए ऐप्स क्लीनअप करते रहें।

7/8तय करें कि आपके कॉन्टैक्ट्स, फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का बैकअप क्लाउड पर हो रहा है। अगर फोन खो जाए या खराब हो जाए, तो बैकअप ही आपकी डिजिटल मेमोरी और डाटा को बचा सकता है।

8/81234 या आसान पैटर्न की जगह 6 अंकों का मजबूत PIN या पासकोड सेट करें। फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसी बायोमेट्रिक लेयर का भी इस्तेमाल करें। साथ ही, ऑटो-लॉक का टाइम कम करें जिससे फोन लंबे वक्त तक अनलॉक ना रहे।
