
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान की फैंस के लिए एक गुड न्यूज हैं। मोहसिन की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो हो चुकी हैं। जी हां, मोहसिन ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

2/8मोहसिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रिंग सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के में एक्टर ने नए सफर की शुरुआत की झलक फैंस को दिखाई।

3/8रिंग सेरेमनी के दौरान मोहसिन ने ब्लैक कलर का सूट कैरी किया। इसके साथ उन्होंने रेड कलर की टाई से अपने लुक को कंप्लीट किया।

4/8मोहसिन की होने वाली लाइफ पार्टनर ने रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत शिमरी गाउन पहना था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा, जो उनके लुक को बेहद ही खूबसूरत बना रहा था।

5/8मोहसिन ने अपनी पोस्ट में अपनी पार्टनर के लिए अपने दिल की बात लिखी। साथ ही उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात से लेकर पहली बार उनका हाथ थामने तक का सफर कितना बेहतरीन और खास रहा।

6/8एक्टर ने लिखा कि जब उन्होंने पहली बार उन्हें देखा और फिर उनके साथ कुछ खास पल बिताए, तभी उन्हें अंदर से महसूस हुआ कि उन्हें अपना 'शख्स' मिल गया है।

7/8अपनी पार्टनर की तारीफ करते हुए मोहसिन ने उन्हें खूबसूरत, कॉन्फिडेंस और सेंसिटिव बताया।

8/8मोहसिन ने अपनी पार्टनर के लिए लिखा कि उनकी हंसी, उनकी शरारतें, उनके सपने और उनका जिंदगी को लेकर नजरिया उन्हें बेहद पसंद है। मोहसिन की पूरी पोस्ट से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपनी पार्टनर और इस रिश्ते से कितने खुश हैं।
