1/11साल 2025 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में IMDb ने 2025 के पॉप्युलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में टॉप पर 2 नए एक्टर्स हैं। छावा से छाए रहे विकी कौशल का नाम गायब है। साथ ही कांतारा के दो एक्टर्स का नाम इस लिस्ट में है। साथ ही आमिर खान ने भी जगह बनाई है। यहां देखें पूरी टॉप 10 लिस्ट।

सैयारा एक्टर अहान पांडे इस लिस्ट में टॉप पर हैं। फिल्म साल 2025 में काफी चर्चित रही। यह अहान पांडे की डेब्यू फिल्म थी और उन्होंने यंगस्टर्स का दिल जीत लिया। मूवी में न्यू कमर्स थे, बड़े एक्टर्स नहीं थे फिर भी यह जबरदस्त हिट रही और अहान दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे।

लिस्ट में दूसरा स्पॉट अनीत पड्डा को मिला है। सैयारा अनीत की भी डेब्यू फिल्म थी। अहान के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। अनीत की सर्च भी आईएमडीबी पेज पर काफी हाई रही।

आमिर खान आईएमडीबी पॉप्युलर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर साल 2025 की हिट फिल्मों में है। आमिर ने इस फिल्म के राइट्स ओटीटी को नहीं दिए थे।

आईएमडीबी की पॉप्युलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट में ईशान खट्टर ने चौथी पोजिशन पर जगह बनाई है। उनको यह स्पॉट मूवी होम बाउंड की वजह से मिला है।

बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य लालवानी भी इस साल सुर्खियों में रहे। लक्ष्य को आईएमडीबी की इस लिस्ट में 5वीं पोजिशन मिली है।

रश्मिका के लिए यह साल काफी अच्छा रहा। वह छावा, सिकंदर, थामा और द गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों की वजह से खबरों में रहीं। सर्च के मामले में उन्हें आईएमडीबी लिस्ट में 6वीं पोजिशन मिली है।

लोका: चैप्टर 1 एक्ट्रेस प्रियदर्शन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनको 7वां स्पॉट मिला है।

तृप्ति डिमरी इस साल पॉप्युलर एक्टर्स की लिस्ट में टॉप 5 में जगह नहीं बना पाईं। वह 8वीं पोजिशन पर हैं। फिल्म धड़क 2 की वजह से वह इस साल खबरों में रहीं।

कांतारा एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत को आईएमडीबी की लिस्ट में 9वीं पोजिशन मिली है।

कांतारा के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी इस लिस्ट में 10वें स्पॉट में हैं।
