बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, डबल रोल में नजर आएंगे ये टॉप एक्टर्स

आज हम आपको उन अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसमें फिल्म के लीड हीरो डबल रोल निभाते दिखेंगे। 

Sushmeeta SemwalAug 26, 2026 11:10 am IST
1/9

एक्टर्स निभाएंगे डबल रोल

कई बार स्टार्स फिल्म में लीड हीरो के साथ-साथ डबल रोल निभाते हैं। अब कई ऐसी मूवीज रिलीज होने वाली हैं जिसमें स्टार्स डबल रोल निभाने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें बड़े बजट की मूवीज भी शामिल हैं।

2/9

टॉक्सिक

टॉक्सिक में यश के डबल रोल हैं। फिल्म में वह राया और रूमी का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में यश बेटे और पिता दोनों का किरदार निभा रहे हैं। टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत हैं।

3/9

रामायण

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और पुरुषोत्तम राम का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे भी लीड रोल में हैं।

4/9

जीवन बीमा योजना

अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित जीवन बीमा योजना में अरशद वारसी के डबल रोल हैं। वह फिल्म में जीवन और बीमा का किरदार निभा रहे हैं। पहली बार अरशद अपने करियर में डबल रोल करने वाले हैं। फिल्म में अरशद के अलावा संजीदा शेख, विजय राज भी अहम किरदार में हैं।

5/9

सरदार 2

सरदार 2 में कार्थी लीड रोल में है। फिल्म में उनका डबल रोल है एजेंट सरदार और एजेंट विजय का किरदार निभाया है। फिल्म को पीएस मितरन डायरेक्ट कर रहे हैं। कार्थी के साथ मूवी में मालविका मोहनन लीड रोल में हैं।

6/9

देवरा 2

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का दूसरा पार्ट आने वाला है देवरा 2 और इसमें जनियर एनटीआर का डबल रोल है। फिल्म में वह देवरा और वारा का किरदार निभा रहे हैं। कोरतल्ला शिवा ने मूवी को डायरेक्ट किया है।

7/9

कल्कि 2898 एडी 2

साल 2024 में आई फिल्म कल्कि 2898 एडी का दूसरा पार्ट आने वाला है कल्कि 2898 एडी 2 और दूसरे पार्ट में प्रभास का डबल रोल है। वह फिल्म में भैरवा और कर्ण का रोल निभाने वाले हैं।

8/9

एनिमल पार्क

रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल का दूसरा पार्ट एनिमल पार्क आएगा। इस फिल्म में रणबीर ने रणविजय और अजीज का डबल रोल निभाते दिखेंगे।

9/9

ब्रह्मास्त्र 2

ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट आने वाले हैं जिसकी शूटिंग कुछ समय में शुरू होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर शिवा और देव का डबल रोल निभाएंगे।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, डबल रोल में नजर आएंगे ये टॉप एक्टर्स