
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी और 'स्त्री' की फिल्मों की वजह से भारत में बीते कुछ सालों में हॉरर कॉमेडी फिल्मों की फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ी है। अब तमाम फिल्ममेकर्स इस जॉनर की फिल्मों पर हाथ आजमा रहे है, लेकिन एक सक्सेसफुल हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाना सबके बस की बात नहीं। हॉलीवुड में यह जॉनर बहुत पुराने वक्त से फल-फूल रहा है। तो चलिए जानते हैं दुनिया की 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में।

2/8इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसमें तीन वैज्ञानिकों की कहानी दिखाई गई है जो न्यूयॉर्क में भूतों को पकड़ने का बिजनेस शुरू करते हैं। इस फिल्म ने IMDb की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2123 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

3/8यह फिल्म असल में 'स्क्रीम' और 'आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर' जैसी कुछ ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्मों पर की गई पैरोडी है। कहानी कुछ बेवकूफ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हादसे को छुपाने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म ने करीब 1500 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

4/8क्रिसमस के बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म एक अजीबोगरीब छोटे जीव के बारे में है। होता यह है कि इस जीव से जुड़ी कुछ जरूरी सावधानियां नहीं बरतने के चलते शहर में तबाही मच जाती है।बॉक्स ऑफिस पर इसकी लाइफटाइम कमाई लगभग 1372 करोड़ रुपये रही थी।

5/8यह फिल्म साल 1984 में आई ऑरिजनल फिल्म का ही फीमेल रीबूट वर्जन थी। इस फिल्म में घोस्टबस्टर्स की एक नई टीम शहर को भूतों के खतरे से बचाती दिखाई गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

6/8पहली फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बाद इसका सीक्वल 5 साल बाद रिलीज हुआ। इसमें पुरानी टीम एक बार फिर न्यूयॉर्क के नीचे बहने वाले रहस्यमयी कीचड़ और उससे जुड़े खतरे से निपटने के लिए साथ आती है। इस सीक्वल ने लगभग 1042 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

7/8पहले और दूसरे पार्ट की तरह इस फिल्म में भी कुछ दमदार हॉरर कॉमेडी फिल्मों पर पैरोडी की गई थी। यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1019 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था।

8/8स्कैरी मूवी सीरीज का यह पार्ट 2006 में आया था और इसे भी लोगों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म में 'वॉर ऑफ द वर्ल्ड्स' और 'सॉ' जैसी मूवीज पर पैरोडी की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह इसने तब करीब 840 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
