बिच्छू के सेट पर बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की हो गई थी लड़ाई, जानिए क्या थी वजह

बिच्छू के सेट पर रानी मुखर्जी और बॉबी देओल की दोस्ती की शुरुआत हुई। हालांकि, उनकी दोस्ती से पहले दोनों की सेट पर लड़ाई हुई थी। बॉबी देओल ने बताया कि दोनों की लड़ाई किस वजह से हुई थी। 

Harshita PandeyJun 03, 2026 10:45 am IST
1/9

बिच्छू

साल 2000 में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म बिच्छू बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। ये फिल्म बॉबी देओल के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है।

2/9

सेट पर हो गई थी लड़ाई

आज हम आपको इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। इस फिल्म के सेट पर बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की लड़ाई हो गई थी।

3/9

इस लड़ाई के बाद हो गई थी दोस्ती

बॉबी देओल ने हाल ही में रजत शर्मा के साथ खास बातचीत में इस लड़ाई के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ये लड़ाई क्यों हुई थी? इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस लड़ाई के बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी।

4/9

किस बात पर हुई थी लड़ाई?

बॉबी देओल ने बताया कि वो लोग एक गाने का शूट कर रहे थे। शूट के लिए वो पानी के बीच एक राफ्ट पर खड़े थे। गाने के दौरान रानी मुखर्जी ने कहा कि वो ऐसे खड़ी होंगी कि उनके बाल पीछे की तरफ उड़ें और बॉबी उनके पीछे खड़े होंगे।

5/9

बॉबी देओल को पसंद नहीं आया था रानी का सुझाव

बॉबी ने बताया कि रानी मुखर्जी के बाल पीछे की ओर उड़ रहे थे और बॉबी देओल के बाल आगे की तरफ उड़ रहे थे। बॉबी देओल को ये अच्छा नहीं लगा।

6/9

रानी मुखर्जी और बॉबी देओल

इसके बाद, बॉबी देओल ने कहा कि वो टेढ़े खड़े होंगे ताकि दोनों के बाल एक तरफ उड़ें। उन्होंने कहा कि रानी मुखर्जी उनकी बात नहीं मान रही थीं और वो रानी मुखर्जी की बात नहीं मान रहे थे। इसी बात पर दोनों की लड़ाई हो गई थी।

7/9

बॉबी ने की रानी की तारीफ

बॉबी देओल ने बताया कि उस लड़ाई के बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। उन्होंने कहा कि सेट पर रानी मुखर्जी के पेरेंट्स भी आते थे। वो लोग खाना लेकर आते थे। बॉबी देओल ने कहा कि उन्हें रानी मुखर्जी के साथ काम करके बहुत मजा आया। वो बहुत अच्छी हैं।

8/9

5 है फिल्म की IMDb रेटिंग

बॉबी देओल की बिच्छू को गुड्डू धनोआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5 है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

9/9

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में बॉबी देओल और रानी के अलावा आशीष विद्यार्थी, फरीदा जलाल, मोहन जोशी, महावीर शाह और डॉली बिंद्रा जैसे कलाकार नजर आए थे।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबिच्छू के सेट पर बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की हो गई थी लड़ाई, जानिए क्या थी वजह