कौन हैं वंशिका धीर? वाइब से किया डेब्यू, निभाया 'करीना' का रोल

Vibe: कुणाल खेमू की फिल्म वाइब से वंशिका धर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। वंशिका फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वंशिका धीर?

Harshita PandeySep 18, 2026 04:41 pm IST
Follow us on Google News
1/8

वंशिका धीर ने किया बॉलीवुड डेब्यू

कुणाल खेमू की वाइब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, कुणाल खेमू और वंशिका धीर जैसे कलाकार नजर आए हैं। वंशिका धीर ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

2/8

फिल्म में निभाया है करीना का रोल

फिल्म में वंशिका धीर ने करीना/हुमा का किरदार निभाया है। फिल्म में वंशिका धीर का किरदार काफी अहम है। उनके किरदार की वजह से ही फिल्म की कहानी में अहम मोड़ आता है।

3/8

विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं वंशिका धीर

वंशिका धीर की ये पहली फिल्म है। इससे पहले वंशिका को आपने कई विज्ञापनों में देखा होगा।

4/8

कुणाल की फिल्म के लिए नहीं दिया ऑडिशन

आपको जानकर हैरानी होगी कि वंशिका धीर ने कुणाल खेमू की फिल्म वाइब के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था। एक दसूरे ऑडिशन की वजह से उन्हें फिल्म में एंट्री मिली।

5/8

दूसरे प्रोजेक्ट के लिए दिया था ऑडिशन

फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट पर कुणाल खेमू ने बताया था कि उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन दिया था।

6/8

पुराने ऑडिशन टेप से मिलीं करीना

कुणाल जब अपनी फिल्म की कास्टिंग के लिए मुकेश के पास पहुंचे तो दोनों लोगों ने मिलकर पुराने ऑडिशन टेप देखे तो कुणाल की नजर वंशिका के ऑडिशन टेप पर पड़ी।

7/8

कुणाल को चाहिए थी कैसी एक्ट्रेस?

कुणाल खेमू को फिल्म के लिए ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी, जिसके बोलने में एक एक्सेंट, लेकिन जरूरत पड़ने पर वो साफ हिंदी भी बोल सके। वंशिका इस पैमाने पर बिल्कुल फिट बैठीं और कुणाल ने उन्हें तुरंत इस रोल के लिए चुन लिया। फिल्म में आप देखेंगे कि कुणाल खेमू वंशिका के एक्सेंट को लेकर भी बात करते हैं।

8/8

इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स

वंशिका की बात करें तो उन्होंने भी फिल्म के लिए तुरंत हां कर दिया था। वंशिका के इंस्टाग्राम पर 18.1K फॉलोअर्स हैं। वहीं, वंसिका खुद 509 लोगों को फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस की इंस्टा प्रोफाइल पर करीब 40 पोस्ट मौजूद हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनकौन हैं वंशिका धीर? वाइब से किया डेब्यू, निभाया 'करीना' का रोल