
भारतीय क्रिकेटर और एक्ट्रेसेस के बीच अफेयर नई बात नहीं हैं। वहीं, अब एक और जोड़ा सुर्खियों में बना हुआ है। जी हां, इन दिनों भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, एक पंजाबी एक्ट्रेस डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

2/9दरअसल, भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह किसी और को नहीं, बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर है। समरीन पंजाब की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

3/9अर्शदीप और समरीन के डेटिंग की अफवाहें हाल ही में तब उड़ीं, जब Snapchat पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में अर्शदीप अपनी कथित गर्लफ्रेंड का हाथ थामे नजर आ रहे थे।

4/9फैंस ने तस्वीरों में दिख रहे टैटू और एक्सेसरीज जैसे संकेतों के आधार पर तुरंत यह अंदाजा लगा लिया कि वह लड़की समरीन ही हैं। इसके अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कई मैचों में समरीन की मौजूदगी ने भी इन अटकलों को और हवा दी।

5/9वहीं, अब इन अफवाहों के बीच, 27 साल के अर्शदीप और 26 साल की समरीन को हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। वहां वे दोनों हंसते-मुस्कुराते, एक-दूसरे के साथ समय बिताते और यहां तक कि शरमाते हुए भी नजर आए।

6/9पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद, उन्हें स्टेडियम से बाहर निकलते हुए देखा गया और जब वह अर्शदीप का इंतजार कर रही थीं, तब पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। यहीं नहीं, इन दोनों को एक साथ गुरुद्वारे जाते हुए भी देखा गया।

7/9बता दें कि समरीन कौर का जन्म 2001 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। वह एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। समरीन ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी, जिसमें उन्होंने रैंप वॉक और टीवी विज्ञापनों में हिस्सा लिया।

8/92018 में, उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया' ब्यूटी पेजेंट के लिए ऑडिशन दिया और जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टेट फाइनलिस्ट के तौर पर चुनी गईं।

9/9बता दें कि अर्शदीप से पहले समरीन कौर का नाम मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, उस समय दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का 'बेस्ट फ्रेंड' बताया था।
