
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मुसाफिर कैफे में प्रीति का रोल महिमा मकवाना ने निभाया है। महिमा की करियर जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उन्होंने अपना पहला शो मिलने से पहले 500 रिजेक्शन झेले थे।

2/8महिमा मकवाना ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना फिल्मी डेब्यू सलमान खान की फिल्म अंतिम से किया था। महिमा के करियर की बात करें तो उन्होंने 12 साल की उम्र में इंडस्ट्री में काम शुरू किया था।

3/8फिल्मों और सीरीज में आने से पहले महिमा टीवी सीरियल्स में काम करती थीं। महिमा को जी टीवी के शो सपने सुहाने लड़कपन में रचना का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

4/8महिमा के जीवन की बात करें तो जब वो पांच महीने की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें उनकी मां ने संभाला। महिमा वो अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं।

5/8महिमा ने बताया कि जब वो 10 साल की थीं उन्होंने तब ऑडिशन देने शुरू किए थे। उन्होंने कहा कि वो अपनी मां और भाई का ध्यान रखना चाहती थीं इस वजह से उन्होंने इतनी छोटी सी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।

6/8महिमा को पहला शो तब मिला जब वो 12 साल की थीं। महिमा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कलर्स टीवी के शो मोहे रंग दे, बिलाका वधु और स्टार वन के शो मिले जब हम तुम में काम किया।

7/8ने केवल हिंदी इंडस्ट्री में बल्कि महिमा साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। महिमा साउथ की फिल्म वेंकटपुरम (2017) और मोसागल्लू (2021) में नजर आ चुकी हैं।

8/8मुसाफिर कैफे की बात करें तो इस सीरीज में महिमा के साथ विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो नजर आई हैं। मुसाफिर कैफे नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। ये सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म है।
