
जेनाई भोसले, दिवंगत प्लेबैक सिंगर आशा भोसले की पोती हैं। आशा भोसले के निधन की वजह से वह टूट गई हैं। उनके कई सारे पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें वह अपनी दादी के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

2/7जेनाई, आनंद भोसले (आशा भोसले के सबसे छोटे बेटे) और अनुजा भोसले की बेटी हैं। आशा भोसले की ही तरह वह भी संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती हैं।

3/7जेनाई अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उन्हें आने वाली ऐतिहासिक महागाथा 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में रानी सई बाई (छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी) की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

4/7जेनाई आंत्रप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने कुछ साल पहले मुंबई में iZanai नाम से एक Apple प्रीमियम रीसेलर स्टोर शुरू किया था।

5/7सीएनबीसी टीवी18 को दिए इंटरव्यू में आशा भोसले ने जेनाई की तारीफ करते हुए कहा था, 'वो मुझसे ज्यादा टैलेंटेड है। जब वो पांच साल की थी तब से वो कत्थक करती है। तो वो कत्थक में ठीक है। मॉर्डन डांस में भी अच्छी है। एक्टिंग भी करती है। गाना भी गाती है। तो मुझे ज्यादा टैलेंटेड हुई न।'

6/7जेनाई ने फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपनी दादी से बहुत प्यार करती हूं। मेरा उनके साथ इतना डीप कनेक्शन है कि मैं बस उनको देखती रहती हूं और रो लेती हूं। मैं उन्हें किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहती हूं। मैं उन्हें कभी कहीं नहीं जाने देना चाहती हूं। वो मेरी हैं।'

7/7दादी आशा भोसले के निधन के बाद जेनाई ने पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'गुडबाय लव, लव ऑफ माय लाइफ।'
