1/8अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। लेकिन एक ऐसा समय आया जब दोनों के बीच कुछ दिक्कतें आने लगी थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक एक्ट्रेस को उनके और बिग बी के बीच लड़ाई का कारण बताया था।

जिस एक्ट्रेस पर शत्रुघ्न ने आरोप लगाया था। ऐसा कहा गया था कि उन्होंने इनडायरेक्टली रेखा पर यह आरोप लगाया था।

अपनी बायोग्राफी में शत्रुघ्न ने बिग बी के साथ अपनी लड़ाई पर बात की थी और उन्होंने दावा किया था कि बिग बी, उनको जो प्यार मिल रहा था उससे खुश नहीं थे।

इसी दौरान शत्रुघ्न ने लिखा, काला पत्थर के दौरान एक हिरोइन उनके साथ काफी फ्रेंडली थीं जो उनसे मिलने आती थीं। वह दोस्ताना के दौरान भी आती तीं, लेकिन वह कभी उनको लेकर बाहर नहीं आए और ना उन्हें कभी हमसे इंट्रोड्यूस करवाया। शोबिज में सबको पता है कौन किससे मिलने आता है। मीडिया को पता चल जाता था कब रीना, मेरे मेकअप रूम में आती थीं। ये सब चीजें कभी नहीं छिपती हैं।

बता दें कि जूम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न ने रेखा के साथ अपनी लड़ाई पर बात की थी और कहा, किसी छोटे से टॉपिक पर हमारी बहस हो गई थी और इसके बाद हमने 20 साल तक बात नहीं की। मैंने कई बार उनको तंज कसा, लेकिन रेखा ने कभी मेरे बारे में गलत नहीं बोला।

उन्होंने यह भी बताया था कि कैसे उनकी पत्नी पूनम ने दोनों की लड़ाई खत्म की। शत्रुघ्न ने कहा था, 'रेखा और मेरी पत्नी क्लोज फ्रेंड थे। मेरी रेखा के साथ कोल्ड वॉर की वजह से दोनों की दोस्ती में दिक्कत आने लगी थी।'

अमिताभ और शत्रुघ्न ने साथ में बॉम्बे टू गोवा, दोस्त, काला पत्थर, दोस्ताना, शान, नसीब, रास्ते का पत्तथर, यार मेरी जिंदगी जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

दोनों की फिल्मों की बात करें तो शत्रुघ्न लास्ट साल 2018 में यमला पगला दीवाना फिर से में नजर आए थे। इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की। वहीं बिग बी लास्ट फिल्म वेट्टैयन में नजर आए थे जिसमें उनके साथ रजनीकांत थे। अब बिग बी सेक्शन 84 और कल्कि 2898 एडी सीक्वल में नजर आएंगे।
