1/8सलमान खान और जैकी श्रॉफ ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म को करने से सलमान ने मना कर दिया था क्योंकि उसमें जैकी श्रॉफी थे और इसके पीछे एक पर्सनल वजह थी।

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है बंधन। इस फिल्म में सलमान के साथ जैकी श्रॉफ, रंभा और अश्वनी भावे लीड रोल में थे। जैकी ने फिल्म में सलमान के जीजा का रोल निभाया था।

इस फिल्म को शूट करने से पहले सलमान ने मना कर दिया था क्योंकि सलमान और जैकी के बीच उस वक्त दरार आ गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सबके पीछे की वजह थी उनकी तब की गर्लफ्रेंड रही संगीता बिजलानी। ऐसी खबरें आने लगी थीं कि जैकी और संगीता डेट कर रहे हैं जब दोनों ने फिल्म इज्जत में काम किया।

हालांकि उस वक्त सलमान और संगीता रिलेशन में थे। आईबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक इन अफवाहों से सलमान काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने जैकी के साथ किसी भी फिल्म को करने से मना कर दिया था।

खबर तो यह भी थी कि बंधन के सेट पर भी दोनों के बीच कुछ बहस हुई थी। इतना ही नहीं सलमान ने सेट पर ही जैकी के साथ लड़ाई कर ली थी। लेकिन फिर सही समय पर संगीता पहुंचीं और दोनों के बीच सब शांत किया और सलमान भी फिल्म के लिए तैयार हो गए।

संगीता ने समझाया कि दोनों को लेकर सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है। उसके बाद जैकी और सलमान के बीच सब ठीक हो गया और दोनों तबसे लेकर आज तक एक-दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बंधन की टिकट 1 करोड़ से भी ज्यादा बिके थे। इतना ही नहीं यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर 9 पर थी। फिल्म सुपरहिट थी।
