जब गौ हत्या करने वालों के बीच रहे आर माधवन, बोले- मेरे लिए अधर्म था

आर माधवन एक्टिंग में आने से पहले स्टूडेंट एक्सेंज प्रोग्राम के लिए कनाडा गए थे। उन दिनों को याद करते हुए आर माधवन ने बताया कि उस वक्त वो ऐसे परिवारों के बीच रहे जो गुजारे के लिए गौ हत्या करता था। 

Harshita PandeySep 10, 2026 07:22 pm IST
Follow us on Google News
1/7

जब कनाडा में रहे आर माधवन

आर माधवन लंबे वक्त से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन एक्टिंग में आने से पहले आर माधवन को एक स्टूडेंट एक्सेंज प्रोग्राम के तहत कनाडा जाने का मौका मिला था।

2/7

जब गौ हत्या करने वाले परिवारों के बीच रहे आर माधवन

माधवन ने एक इंटरव्यू में अपने उन दिनों को याद करते हुए बताया था कि वो उस दौरान एक ऐसे परिवार के साथ रहे थे जो जीवन का गुजारा करने के लिए गाय को काटते थे।

3/7

क्यों कनाडा गए थे आर माधवन

2023 में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के यूट्यूब चैनल पर शेयर की गई एक बातचीत में आर माधवन कहते हैं- मुझे रोटरी की तरफ से एक्सेंज स्टूडेंट बनने का मौका मिला था। मैं उस प्रोग्राम के तहत कनाडा गया था। मैं स्टेटलर नाम की जगह पर गया, जो 'वाइल्ड वेस्ट' इलाका था।"

4/7

'मैं ऐसे परिवारों के बीच रहा जो…'

आर माधवन आगे बताते हैं, "वो एक काउबॉय इलाका था। वहां, मैं काउबॉय के साथ रहा, मैं पूरी तरह से शाकाहारी हूं, लेकिन मैं ऐसे परिवारों के बीच रहा जो जीवन के गुजारे के लिए गायों की हत्या करते थे।" इस बारे में बात करते हुए आर माधवन ने इसे अपने लिए सबसे बड़ा अधर्म बताया।

5/7

आर माधवन ने सुनाया था एक और किस्सा

इस बातचीत के दौरान आर माधवन ने ये भी बताया कि वो बास्केटबॉल टीम का हिस्सा थे। वहां मैच के बाद बॉयज लॉकर रूम में जाना होता था, और आपको शावर लेना होता था। वहां सबको एक साथ शावर लेना होता था। उन्होंने बताया कि उन्हें शॉवर एरिया में जाने की घबराहट, गेम खेलने की घबराहट से ज्यादा होती थी।

6/7

क्यों शावर रूम में जाने में होते थे असहज

आर माधवन ने कहा था कि वो साउथ इंडियन परिवार से आते हैं जहां घर में भी कभी बिना कपड़ों के नहीं घूमा जाता था। इसलिए उनके लिए शावर रूम में जाना एक चुनौती जैसा था। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं वहां कैसे जा पाऊंगा, इसलिए मैंने सोचा कि भाड़ में जाए सब। मैं अपना अंडरवियर पहने ही रहूंगा और उसे नहीं उतारूंगा'।"

7/7

अंडरवियर पहनकर ही शावर रूम में जाते था आर माधवन

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आर माधवन ने बताया था कि वो जब वो अपना अंडरवियर पहनकर गए तो वो हैरान रह गए क्योंकि लड़के उनकी तरफ ही देखने लगे थे। आर माधवन को वो भी अजीब लगा। फिर दो दिन तो आर माधवन ने भी वहां का नियम फॉलो किया, लेकिन तीसरे दिन उन्होंने कहा कि वो ऐसे सहज नहीं हो पाएंगे और फिर अगले दिन से वो अंडरवियर पहनकर जाने लगे।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजब गौ हत्या करने वालों के बीच रहे आर माधवन, बोले- मेरे लिए अधर्म था