रेखा को मजबूत मर्द की जरूरत…नरगिस दत्त ने एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर उठाई थी उंगली, कहा-मर्दों को सिग्नल देती हैं

50 दशक में हिंदी फिल्मों में नरगिस दत्त का जलवा था। इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन में एक्ट्रेस की गिनती थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर में मीना कुमारी जैसी एक्ट्रेस का समर्थन किया। दूसरों के हक़ के लिए आवाज उठाई। लेकिन एक ऐसा भी वक्त आया जब नरगिस दत्त ने एक्ट्रेस रेखा के कैरेक्टर पर उंगली उठा दी। 

Usha ShrivasMar 30, 2026 02:19 pm IST
1/10

नरगिस ने रेखा के बारे में कही थी ऐसी बातें

नरगिस डट ने 70 के दशक में दिए एक इंटरव्यू में रेखा के बारे में कुछ ऐसी बातें कहीं थीं जिसकी उम्मीद उनके औदे की एक्ट्रेस से नहीं की जा सकती थी। एक्ट्रेस ने पर मर्दों को सिग्नल देने वाली बताया।

2/10

सुनील दत्त और रेखा की जोड़ी

ये वही दशक था जब रेखा और सुनील दत्त ने साथ में प्राण जाए पर वचन ना जाए, नागिन, राखी की सौंगंध, ज़मीन आसमान जैसी फिल्में की थीं। इनमें से कुछ में दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था।

3/10

लिंकअप

रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान रेखा और सुनील दत्त के लिंकअप की खबरें सामने आई थीं। ऐसा बताया जाता है कि नरगिस दत्त इसी तरह के गॉसिप से परेशान थीं। ऐसा भी कहा जाता है कि नरगिस दत्त रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।

4/10

नरगिस दत्त

1976 में नरगिस दत्त ने रेखा के बारे में एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में रेखा के कैरेक्टर पर उंगली उठाई गई। नरगिस ने कहा था, मर्दों को रेखा कुछ ऐसे सिग्नल्स देती हैं मानो वो इज़ी टू अवेलेबल हों’।

5/10

नरगिस दत्त ने रेखा के बारे में कही ये बातें

नरगिस ने आगे कहा था, ‘कई लोग तो रेखा को चुड़ैल से कम नहीं मानते हैं। मैं रेखा की प्रॉब्लम समझ चुकी हूं। क्योंकि मैंने अपने करियर में कई ऐसे लोगों के साथ काम किया है जिन्हें मानसिक दिक्कतें हैं।’

6/10

रेखा को मजबूत मर्द की जरूरत

नरगिस दत्त ने कहा, ‘रेखा भी खोई-खोई रहती हैं। उन्हें किसी अच्छे और मजबूत मर्द की ज़रूरत है’। नरगिस दत्त का ऐसा बयान खबरों में बना रहा था। लेकिन रेखा ने कभी इस बयान पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।

7/10

रेखा सिर्फ 22 साल थी

रेखा की उम्र उस समय सिर्फ 22 साल थी। एक्ट्रेस फिल्मों में अपना करियर बना रही थीं। इसी दौरान उनके बारे में ऐसी बातें बोली जा रही थीं। हालांकि, उन्होंने जवाब नहीं दिया।

8/10

संजय दत्त के साथ जुड़ा नाम

रेखा का नाम सुनील दत्त के बाद उनके बेटे संजय दत्त के साथ भी जुड़ा। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म जमीन आसमान की शूटिंग के दौराम संजय दत्त मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। तभी रेखा उनका सहारा बनीं थीं।

9/10

रेखा और संजय दत्त

इसी दौरान रेखा और संजय दत्त के लिंकअप की खबरें आई। ऐसी भी रिपोर्ट आई कि रेखा अपनी मांग में संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं। लेकिन ये सब अफवाह बताई गई।

10/10

रेखा

राखी गुलजार ने भी रेखा के लुक्स पर कमेंट किया था। राखी ने सालों पहले मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, रेखा को चलता फिरता ज्वेलरी शॉप बता दिया था। फिल्म खून भरी मांग में उनके ग्लैमर अंदाज पर रिएक्शन दिया था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनरेखा को मजबूत मर्द की जरूरत…नरगिस दत्त ने एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर उठाई थी उंगली, कहा-मर्दों को सिग्नल देती हैं