जब दिलीप कुमार से आखिरी बार मिलना चाहती थीं मधुबाला, पत्नी सायरा बानों तक पहुंची बात तो उन्होंने पति को...

दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी 1951 में आई फिल्म 'तराना' के सेट से शुरू हुई थी। रोमांस की कहानी की शुरुआत की थी मधुबाला ने।

Priti KushwahaApr 11, 2026 07:57 pm IST
1/9

जब दिलीप कुमार से आखिरी बार मिलना चाहती थीं मधुबाला

दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी सिनेमा जगत के सबसे आइकॉनिक लाइफ लॉन्ग लव स्टोरीज में से एक है। आज भी उनके किस्से बी-टाउन में सुनने को मिलते हैं।

2/9

'तराना' के सेट से शुरू हुई थी प्यार की शुरुआत

दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी 1951 में आई फिल्म 'तराना' के सेट से शुरू हुई थी। रोमांस की कहानी की शुरुआत की थी मधुबाला ने। उन्होंने अपने पर्सनल हेयरड्रेसर को दिलीप कुमार के रूम में भेजा एक लेटर और गुलाब के फूल के साथ।

3/9

दी शादी की बधाई

दिलीप को देखते ही मधुबाला ने सबसे पहले उन्हें शादी की बधाई देते हुए कहा, 'मेरे शहजादे को शादी की बधाई। उसे उसकी शहजादी मिल गई। मैं बहुत खुश हूं।'

4/9

 दिलीप ने गुलाब के फूलों को दिल से एक्सेप्ट किया

 इस उर्दू में लिखे खत में लिखा था कि अगर उनके अंदर भी वही फीलिंग्स है जो मेरे अंदर है तो इस फूल को एक्सेप्ट कर लेना चाहिए। हुआ भी ऐसा ही दिलीप कुमार ने गुलाब के फूलों को दिल से एक्सेप्ट किया।

5/9

मधुबाला के पिता को ये रिश्ता खटक रहा था

मधुबाला और दिलीप कुमार ने 9 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन उनके पिता को ये रिश्ता खटक रहा था। हालांकि, इनका रिश्ता आगे जाकर बिगड़ गया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

6/9

20 साल छोटी सायरा बानो से की शादी

मधुबाला से अलग होने के बाद 44 साल के दिलीप कुमार ने अपने से 20 साल छोटी सायरा बानो से शादी कर ली। लेकिन दिलीप की शादी के बाद मधुबाला उनसे मिलना चाहती थीं। जब ये बात सायरा बानो तक पहुंची तो उन्होंने इस पर जो रिएक्शन दिया वो किसी भी पत्नी के लिए आसान नहीं था।

7/9

दिलीप से मिलना चाहती थी मधुबाला

दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा था कि वो फिल्म 'राम और श्याम' की शूटिंग मद्रास में कर रहे थे। उस दौरान मधुबाला ने उन्हें मिलने के लिए संदेश भेजा। ये बात जब उन्होंने सायरा बानो को बताया तो उन्होंने तुरंत बिना रोक-टोक अपने पति को उनकी पूर्व प्रेमिका मधुबाला से मिलने के लिए कहा।

8/9

मुधबाला की हालत देख परेशान हुए दिलीप

सायरा बानों की परमीशन मिलते ही दिलीप कुमार सीधा मुंबई मधुबाला से मिलने पहुंचे। मधुबाला बीमारी की वजह से काफी कमजोर हो गई थीं। उनकी हालत देखकर दिलीप काफी परेशान हो गए थे।

9/9

ये उनकी आखिरी मुलाकात थी

मधुबाला ने दिलीप कुमार को कुछ निजी मुद्दों पर सलाह लेने के उद्देश्य से मिलने बुलाया था। 23 फरवरी, 1969 को महज 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजब दिलीप कुमार से आखिरी बार मिलना चाहती थीं मधुबाला, पत्नी सायरा बानों तक पहुंची बात तो उन्होंने पति को...