
बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपने गानों की वजह से अपने फैंस के दिलों में हमेशा ही जिंदा रहेंगे। अपने करियर में लता जी ने कई आईकॉनिक गाने दिए हैं। आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने करीब 30 हजार गाने आए हैं।

2/8प्रोफेशनल लाइफ के साथ लता मंगेशकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। बिना शादी किए लता ने अपना पूरा जीवन संगीत को दे दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं बरसों पहले उन्हें मारने की साजिश रची गई थी। तो चलिए जानते हैं गायिका की जिंदगी का दर्दनाक किस्सा।

3/8बता दें कि ये बात साल 1962 की है, जब लता मंगेशकर को मारने की साजिश रची गई थी। जब इस बात का खुलासा हुआ तो सिंगर के जानने वाले हैरान रह गए थे।

4/8दरअसल, इसका पता तब चला जब एक दिन लता जी के पेट में तेज दर्द उठा। इसके थोड़ी देर बाद उन्हें एक के बाद एक उल्टियां होने लगी। डॉक्टरों से सलाह लेने और आगे की जांच करने के बाद पता चला कि लता को धीरे-धीरे जहर दिया गया था।

5/8उनकी सेहत बहुत खराब हो गई, और उन्होंने लगभग तीन महीने तक अपनी जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ी। स्लो प्वॉइजन की वजह से वो शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गई थीं। इसकी वजह से उन्हें कई दिनों तक बिस्तर पर रहना पड़ा।

6/8बाद में, जब परिवार के एक सदस्य ने चिंता जताई और नौकरों से खाना बनाना बंद करने को कहा, तो लता का एक नौकर अपनी सैलरी लिए बिना गायब हो गया, जिससे उस व्यक्ति पर शक हुआ। दरअसल, ये रसोईया ही लता के खाने में स्लो प्वॉइजन मिलाकर उन्हें खिलाता रहा। ये कुक पहले भी बॉलीवुड के कुछ लोगों के यहां काम कर चुका था।

7/8लता जी जान तो किसी तरह बच गई लेकिन लता जी की हालत ऐसी हो गई थी कि लगा कि फिर वो कभी गाना नहीं गा पाएंगी। कमजोरी इतनी हो गई थी तीन महीने कंप्लीट बेड रेस्ट पर रहीं और इस दौरान कोई गाना नहीं गा सकीं।

8/8इस दर्दनाक घटना के बारे में लता ने खुद अपनी किताब लता मंगेशकर इन हर ओन वॉइस में बताया था। लता मंगेशकर ठीक हो गईं और उन्होंने गाने में वापसी की। उन्होंने साफ किया कि उनकी आवाज नहीं गई थी। ठीक होने के बाद मंगेशकर ने जो पहला गाना गाया, वह हेमंत कुमार का बनाया बीस साल बाद का 'कहीं दीप जले कहीं दिल' था।
