देव आनंद की रिजेक्ट की हुई इन फिल्मों ने 18 फ्लॉप देने वाले इस एक्टर बनाया सुपरस्टार, पहचानिए इन्हें

एक दौर था जब देव आनंद के लिए फिल्म की कहानियां, गीत लिखे जाते थे। लेकिन इसी दौर में देव आनंद ने कई फिल्मों को अपनी पसंद के हिसाब से ठुकरा दिया। जिस एक्टर के हाथ ये फिल्में लगीं वो सुपरस्टार बन गया। इस एक्टर के नाम थीं 18 फ्लॉप फिल्में। लेकिन देव आनंद की वजह से वो सुपरस्टार बन गया। 

Usha ShrivasApr 11, 2026 11:45 am IST
1/10

देव आनंद का दौर

40 से 60 के दशक तक इंडस्ट्री पर देव आनंद का राज था। आजादी के बाद के सालों में देव आनंद को लेकर बनी अधिकतर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन एक्टर ने अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंचने के बाद कई फिल्मों की ठोकर भी मार दी। उसी ठोकर से उस दौर का एक और सुपरस्टार इंडस्ट्री में आ गया। देव आनंद की ठुकराई फिल्मों ने 18 लगातार फ्लॉप देने वाले एक्टर को बना दिया सुपरस्टार।

2/10

आमिर खान की ताऊ जी फिल्म मेकर नसीर हुसैन खान

बात आमिर खान की ताऊ जी फिल्म मेकर नसीर हुसैन खान से जुड़ी है। वो उस समय कई फिल्मों की कहानी और स्क्रीनप्ले लिख चुके थे। देव आनंद जैसे एक्टर के लिए उन्होंने पेइंग गेस्ट, मुनीम जी लिखी थी।

3/10

कहानी पसंद नहीं आई

लंबे समय तक फिल्मों में लिखने के बाद नसीर हुसैन ने अपनी खुद की फिल्म डायरेक्ट करने के बारे में सोचा। लेकिन देव आनंद का स्वैग अलग था। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। उससे भी ज्यादा दिक्कत उन्हें फिल्म की लीड हीरोइन अमीता से थे। अमीता नई हीरोइन थी।

4/10

नए एक्टर को कास्ट करने की सलाह

ऐसे में किसी ने नसीर हुसैन को इस फिल्म के लिए अपनी फिल्म के लिए एक नए एक्टर को कास्ट करने के बारे में सलाह दी। नसीर ने उस समय 18 फ्लॉप देने वाले एक एक्टर को साइन कर लिया। हालांकि उन्हें उनका लुक पसंद नहीं आया। उस समय एक्टर के लंबे बाल और मूंछे थीं।

5/10

तुमसा नहीं देखा

एक्टर ने नसीर साहब की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए अपनीन मूंछे कटवा ली। लंबे बाल छोटे करवा लिए। इसके बाद उन्हें उनकी पहली हिट फिल्म मिली जिसका नाम था तुमसा नहीं देखा। इस फिल्म के लिए देवा आनंद को रिप्लेस करने वाले एक्टर थे शम्मी कपूर।

6/10

देव आनंद की ठुकराई फिल्म

देव आनंद की ठुकराई ये फिल्म शम्मी कपूर के लिए खास साबित हुई और उनके करियर की रुकी गाड़ी चल पड़ी। इसी फिल्म से इंडस्ट्री में नए सुपरस्टार का जन्म हुआ।

7/10

दिल देके देखो

नसीर हुसैन ने शम्मी कपूर को लीड में लेकर अपनी दूसरी फिल्म दिल देके देखो बनाई। तीसरी फिल्म जब प्यार किसी से होता है के लिए देव आनंद को कास्ट किया। इसी दौरान नसीर हुसैन ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू कर लिया था।

8/10

तीसरी मंजिल

इसी दौरान जब नसीर हुसैन ने अपनी अगली फिल्म तीसरी मंजिल के लिए देव आनंद को फिर से कास्ट करना चाहा तो बात नहीं बनी। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म को देवानंद करने को तैयार थे। लेकिन एक पार्टी में उनकी और नसीर हुसैन की बहस हुई।

9/10

बहस

इस बहस के बाद देव आनंद ने नसीर की फिल्म तीसरी मंजिल छोड़ दी। इसके बाद एक बार फिर शम्मी कपूर उनकी पसंद बने। शम्मी कपूर की तीसरी मंजिल की सफलता ने उन्हें स्टार बना दिया था।

10/10

जंगली

ऐसा ही कुछ सुबोध मुखर्जी की डायरेक्टोरियल फिल्म जंगली के साथ हुआ था। इस फिल्म को लाउड कहकर देव आनंद ने रिजेक्ट कर दिया था। बाद में शम्मी कपूर फिल्म के हीरो बने। देव आनंद के ठुकराए रोल के की वजह से वो फिल्में शम्मी कपूर को मिली और वो सुपरस्टार बन गए।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनदेव आनंद की रिजेक्ट की हुई इन फिल्मों ने 18 फ्लॉप देने वाले इस एक्टर बनाया सुपरस्टार, पहचानिए इन्हें