
शरत सक्सेना को आपने मिस्टर इंडिया, खिलाड़ी, गुलाम जैसी फिल्मों में देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर का करियर शुरू करने में सलमान खान के पिता सलीम खान ने मदद की थी। इसके अलावा एक बार प्राण साब ने कॉल कर एक्टर को जो कहा वो कभी नहीं भूल पाए।

2/7शरत सक्सेना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कभी कोई अवार्ड नहीं मिला। उनका करियर शुरू करने में सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर ने मदद की थी। उन्होंने ही एक्टर को कई फिल्में दिलवाई। आज भी एक्टर सलीम-जावेद का शुक्रियादा करते हैं।

3/7शरत सक्सेना अपने इसी इंटरव्यू में बताया कि वो फिल्मों में छोटे रोल कर रहे थे। इसी दौरान एक दिन उनके लैंडलाइन फोन की घंटी बजी। उन्होंने फोन उठाया तो सामने वाले शख्स ने कहा मैं ‘प्राण बोल रहा हूं’।

4/7शरत सक्सेना ने कहा कि पहले तो वो समझ नहीं पाए। उन्होंने पूछा ‘कौन प्राण’। इसका जवाब आया। एक्टर प्राण। बस ये सुनते ही शरत अपनी सीट से खड़े हो गए और हैरानी से पूछा कि उन्होंने फोन कैसे किया।

5/7शरत ने कहा प्राण साब ने उनसे कहा, "मैंने तुम्हारी फिल्म ‘आज का गुंडा राज’ देखी, तुम्हारा काम बहुत पसंद आया। लोगों से तुम्हारा नंबर लिया और आज मिला, इसलिए फोन कर रहा हूं। तुमने बहुत अच्छा काम किया है।"

6/7शरत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो प्राण साब के इस फोन को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा अवार्ड मानते हैं। ऐसा ही कुछ उनके लिए दादा मुनि यानी एक्टर अशोक कुमार ने भी उनकी परफॉरमेंस देख कुछ ऐसा ही कहा था।

7/7शरत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि आमिर खान भी फिल्मों में उनके छोटे किरदारों से खुश थे। उन्होंने ही फिल्म गुलाम के लिए शरत के नाम का सुझाव दिया था। जब ये बात एक्टर ने आमिर से पूछी कि उन्होंने क्यों उनके नाम का सुझाव दिया तो इस पर आमिर ने कहा था कि उन्हें रोल बेशक छोटे मिले हैं लेकिन उन्होंने उन छोटे किरदारों में अच्छा काम किया है।
