
सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की साल 2005 में फिल्म नो एंट्री आई थी। यह सुपरहिट मूवी थी। पिछले साल ही खबर आई थी कि इस फिल्म का सीक्वल आएगा नो एंट्री में एंट्री। जब इस मूवी की अनाउंसमेंट हुई थी तब इसकी कास्ट अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ बताई जा रही थी, लेकिन अब फिल्म में बड़ा बदलाव आया है।

2/8हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण अब फिल्म से बाहर हो गए हैं। वरुण अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि वरुण के फिल्म का पार्ट होना सही नहीं है। फिलहाल वरुण अपनी है जवानी तो इश्क होना है फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अब काफी बदलाव के साथ नो एंट्री के सीक्वल की कास्टिंग को लेकर काफी बदलाव आ रहे हैं और वरुण फिल्म में नहीं हैं।

3/8बता दें कि इससे पहले दिलजीत दोसांझ भी मूवी से बाहर हुए हैं। दिलीजत के फिल्म से बाहर होने की खबर को प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कन्फर्म कर दी थी। पहले वैसे यह भी खबर आई थी कि वरुण फिल्म को छोड़ने का पहले भी प्लान बना रहे थे, लेकिन फिर बोनी ने आकर उन्हें रोका। लेकिन लगता है कि अब मूवी की नई कास्ट आएगी।

4/8वहीं इससे पहले बोनी ने फिल्म की पुरानी कास्ट को ना लेने का लॉस बताया था। वह बोले थे, हम एक फ्रेश स्टार्ट देना चाहते हैं यंग एक्टर्स के साथ। लेकिन उसी दौरान हम सलमान को मिल करेंगे और अनिल, फरदीन को भी।

5/8वैसे इस साल वरुण की स्टार्टिंग काफी धमाकेदार हुई। उनकी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।

6/8अब वरुण, है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ। दोनों एक्ट्रेसेस के साथ वरुण की पहली फिल्म है।

7/8इस फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था। डेविड ने कहा था कि हो सकता है बतौर डायरेक्टर यह मेरी आखिरी फिल्म हो।

8/8इसके बाद रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण, भेड़िया 2 में भी नजर आएंगे। पहले पार्ट भेड़िया में वरुण के साथ कृति सेनन लीड रोल में थीं।
