उर्मिला मातोंडकर 7 हॉरर, क्राइम, थ्रिलर फिल्में, जिसे देख थिएटर में चिल्ला उठे थे दर्शक, जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

90 के दशक में उर्मिला 'रंगीला' जैसी सुपरहिट फिल्म से सुपरस्टार बन गईं। उर्मिला ने कई गंभीर किरदार भी निभाए। यही नहीं उन्होंने थ्रिलर, हॉरर, क्राइम और ड्रामा फिल्में भी की हैं।  

Priti KushwahaFeb 13, 2026 02:39 pm IST
1/8

उर्मिला मातोंडकर 7 हॉरर, क्राइम, थ्रिलर फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपने जानते की टॉप एक्ट्रेसेस में से रही हैं। 90 के दशक में उर्मिला 'रंगीला' जैसी सुपरहिट फिल्म से सुपरस्टार बन गईं। उर्मिला ने कई गंभीर किरदार भी निभाए। यही नहीं उन्होंने थ्रिलर, हॉरर, क्राइम और ड्रामा फिल्में भी की हैं। आज हम आपको उर्मिला की ऐसी ही आठ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर थिएटर में लोग सहम गए थे?

2/8

जंगल

राम गोपाल वर्मा की जंगल साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उर्मिला के साथ सुनील शेट्टी और फरदीन खान लीड रोल में थे।

3/8

प्यार तूने क्या किया

साल 2001 में रिलीज हुई प्यार तूने क्या किया एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में उर्मिला के साथ सोनाली कुलकर्णी और फरदीन खान लीड रोल में थे।

4/8

दीवानगी 

साल 2002 में रिलीज हुई दीवानगी भी उर्मिला की शानदार फिल्मों में है। इस मूवी में उनके साथ अजय देवगन लीड रोल में थे। ये एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।

5/8

भूत

हॉरर फिल्म भूत में उर्मिला ने स्वाति का रोल प्ले किया था। स्वाति भूत से पीड़ित हो जाती है। मूवी में उर्मिला के कई पजेस्ड सीन इतने डरावने और रियल थे कि लोग थिएटर में चिल्ला उठे। आपको बता दें कि भूत के लिए उर्मिला को फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है।  

6/8

सत्या

राम गोपाल वर्मा की ये क्राइम ड्रामा मास्टरपीस है। उर्मिला ने विद्या का रोल किया एक साधारण लड़की जो गैंगस्टर सत्या (जेडी चक्रवर्ती) से प्यार करती है। फिल्म को इंडियन सिनेमा की बेस्ट क्राइम फिल्मों में गिना जाता है। इसके लिए उर्मिला को फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था।

7/8

एक हसीना थी

एक हसीना थी एक रिवेंज ड्रामा मूवी है। इस मूवी में उर्मिला एक  साधारण लड़की से बदला लेने वाली खतरनाक औरत बन जाती हैं। फिल्म में उनका ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का था।

8/8

कौन?

कौन? एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में उर्मिला ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में उर्मिला अकेली घर में होती हैं और सीरियल किलर की खबर सुनकर डर जाती हैं। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि दर्शक रूह कांप जाता है। इसका क्लाइमेक्स दर्शकों को हिला के रख देगा।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनउर्मिला मातोंडकर 7 हॉरर, क्राइम, थ्रिलर फिल्में, जिसे देख थिएटर में चिल्ला उठे थे दर्शक, जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
;;;