Hindi Newsफोटोमनोरंजनधुरंधर के बाद आने वाली हैं ये 7 धांसू एक्शन फिल्में, लिस्ट में 2 हॉलीवुड फिल्मों के भी नाम

धुरंधर के बाद आने वाली हैं ये 7 धांसू एक्शन फिल्में, लिस्ट में 2 हॉलीवुड फिल्मों के भी नाम

रणवीर सिंह की धुरंधर देखकर अगर फूले नहीं समा रहे हैं तो जान लीजिए 7 ऐसी अपकमिंग फिल्मों के नाम जिनका लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

Puneet ParasharDec 09, 2025 10:38 am IST
1/7

अपकमिंग 7 धांसू एक्शन थ्रिलर फिल्में

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन मूवी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद ऐसी कौन सी एक्शन फिल्में आने वाली हैं जिनका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। चलिए जानते हैं उन अपकमिंग एक्शन फिल्मों की लिस्ट जो जल्द ही रिलीज होंगी।

2/7

अवतार - फायर एंड एशेज

दमदार कहानी और दिमाग चकरा देने वाले VFX के साथ लैस फिल्म अवतार का सीक्वल 19 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगा। इस मूवी के पिछले 2 पार्ट सुपरहिट रहे हैं। देखना होगा कि यह वाला क्या कमाल करता है।

3/7

एनाकोन्डा

अगर एक्शन के साथ थ्रिलर का तड़का लग जाए तो मूवी सुपर इंगेजिंग हो जाती है। कुछ ऐसा ही आपको देखने को मिलेगा फिल्म एनाकोन्डा में जो कि 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है।

4/7

द राजा साब

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और साउथ के सुपरस्टार प्रभास जैसे सितारों से सजी फिल्म 'द राजा साब' टीजर की रिलीज के वक्त से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म थिएटर्स में 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

5/7

इक्कीस

बॉर्डर-2 की तरह ही एक्शन के दीवानों के लिए इक्कीस एक अनूठी कहानी के तौर पर सामने आएगी। फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है, क्योंकि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी जिसमें वह पर्दे पर नजर आएंगे।

6/7

जन नयगन

साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म जन नयगन में भी एक्शन की कोई कमी नहीं रहने वाली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

7/7

बॉर्डर-2

हॉलीवुड फिल्मों के अलावा बात अगर बॉलीवुड फिल्मों की करें तो पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था और तभी से दर्शक इस मूवी के पार्ट-2 का इंतजार कर रहे थे। सालों बाद इंतजार खत्म होने को है और 23 जनवरी को आपको बॉर्डर-2 सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।