
मध्य प्रदेश का दिल इंदौर सिर्फ अपने लाजवाब खान-पान और स्वच्छता के लिए ही नहीं, बल्कि कला और मनोरंजन की दुनिया में अपना परचम लहराने वाले बेहतरीन कलाकारों के लिए भी जाना जाता है। इंदौर के कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। आइए इन एक्टर्स के बारे में बताते हैं।

2/7'बिग बॉस 17', 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' और टीवी ड्रामा 'मैत्री' से फेमस हुए एक्टर समर्थ जुरेल ने बहुत कम समय में टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। दर्शकों को उनका कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर और बेबाक अंदाज खूब पसंद आता है।

3/7'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मशहूर साइंटिस्ट कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर का असली नाम तनुज महाशब्दे है। तनुज असल जिंदगी में इंदौर (मप्र) से ताल्लुक रखते हैं। दिलचस्प बात ये है कि वो असल में मप्र से हैं, लेकिन शो में उन्होंने एक साउथ इंडियन साइंटिस्ट का किरदार निभाया है और इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें सचमुच का साउथ इंडियन समझने लगे हैं।

4/7इंदौर में जन्मे दिग्गज अभिनेता शहबाज खान अपनी कड़क आवाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। 'चंद्रकांता' में कुंवर वीरेंद्र सिंह और 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में हैदर अली जैसे उनके किरदारों ने भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है।

5/7कॉमेडी सिटकॉम 'भाभीजी घर पर हैं!' में अपने खास अंदाज और "सही पकड़े हैं" डायलॉग से दर्शकों का दिल जीतने वालीं शुभांगी अत्रे का जन्म और पढ़ाई इंदौर में ही हुई। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' और 'कस्तूरी' जैसे शोज से अपने करियर को एक नई ऊंचाई दी, लेकिन अंगूरी भाभी के किरदार ने उन्हें घर-घर में अमर कर दिया।

6/7टीवी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली गुलकी जोशी का जन्म इंदौर में ही हुआ था। उन्होंने सुपरहिट शो 'मैडम सर' में 'हसीना मलिक' का लीड रोल निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज किया। इसके अलावा उन्होंने 'फिर सुबह होगी' और 'पिया रंगरेज' जैसे शोज़ में भी अपनी वर्सटाइल अदाकारी का लोहा मनवाया है। थियेटर बैकग्राउंड से जुड़ी रहीं गुलकी को लीक से हटकर और प्रेरणादायक किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

7/7इंदौर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मंत्रा एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने न सिर्फ आरजे के रूप में अपनी आवाज का जादू चलाया, बल्कि 'कॉमेडी सर्कस' जैसे टीवी शोज, कई बड़ी वेब सीरीज और नाटकों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाया। वे शानदार पोडकास्ट और वॉइस-ओवर प्रोजेक्ट्स के लिए भी जाने जाते हैं।
