Hindi Newsफोटोमनोरंजनतुम से तुम तक की अनु, निहारिका चौकसे असल जिंदगी में हैं बेहद फैशनेबल, इन तस्वीरों में पहचान नहीं पाएंगे

तुम से तुम तक की अनु, निहारिका चौकसे असल जिंदगी में हैं बेहद फैशनेबल, इन तस्वीरों में पहचान नहीं पाएंगे

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निहारिका चौकसे और शरद केलकर को पंसद किया जा रहा है। सीरियल में हमेशा सूट-सलवार में नजर आने वाली निहारिका असल जिंदगी में बेहद फैशनेबल, स्टाइलिश और हॉट हैं। देखिए असल जिंदगी में ऐसी दिखती हैं निहारिका उर्फ अनु।

Usha ShrivasJan 10, 2026 03:45 pm IST
1/7

सीरियल तुम से तुम तक की अनु

तुम से तुम तक में अनु का किरदार निभाने वाली निहारिका चौकसे का जन्म साल 2005 में मध्यप्रदेश में हुआ था। एक्ट्रेस ने 12 वीं तक पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग को ही अपना करियर बना लिया। निहारिका साल 2018 टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। लेकिन इन्हें पॉपुलैरिटी अब तुम से तुम से मिल रही है।

2/7

निहारिका

निहारिका सीरियल में दिल्ली की रहने वाली अनु शर्मा के किरदार में हैं। जो साधारण कपड़े पहनती है। लेकिन असल जिंदगी में अनु यानी निहारिका बेहद फैशनेबल हैं। उनके सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज हैं जिनमें उन्हें जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

3/7

स्टाइलिश निहारिका

इन तस्वीरों में निहारिका पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने नेक कट, स्लीव लेस टॉप और ट्राउजर कैरी किया हुआ है। बाल हल्के से कर्ल हैं। निहारिका को ऐसे स्टाइलिश रहना पसंद है। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद भी किया है।

4/7

बेहद खूबसूरत

इस रेड वी नेक, बैकलेस ड्रेस में निहारिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं का जादू चलाया हुआ है। शूटिंग से फ्री टाइम में निहारिका अपने पसंद के लोगों के साथ ऐसे क्वालिटी टाइम एन्जॉय करती हैं।

5/7

खूबसूरत निहारिका

ये गोल्डन टॉप एंड ब्राउन बॉटम स्टाइल ड्रेस में निहारिका बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक को मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी के साथ पूरा किया है।

6/7

क्वालिटी टाइम

निहारिका का क्वालिटी टाइम। एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तुम से तुम तक में अनु का किरदार देखने के बाद उनके फॉलोअर्स की गिनती भी तेजी से बढ़ी है। खबर लिखने तक निहारिका के साढ़े तीन लाख तक फॉलोअर्स हैं।

7/7

लाल ड्रेस में निहारिका

ये डीप रेड ड्रेस में निहारिका किसी फिल्म स्टार की तरह पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस को उनका ये मॉडर्न अवतार भी पसंद आ रहा है।