Spoiler: अपराजिता को पाने के लिए नई चाल चलेगा ललित, सबके सामने करेगा ड्रामा

TV Serial Spoiler: तुम देना साथ मेरा के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि ललित की मां उसे अपराजिता के घर जो हुआ उसके लिए मारती है। वो कहती है कि उसे अपराजिता को बालों के खींच कर लाना चाहिए। 

Harshita PandeyJun 06, 2026 03:29 pm IST
1/9

तुम देना साथ मेरा

स्टार प्लस के शो तुम देना साथ मेरा के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि अपराजिता अब ललित के चंगुल से निकल गई है। उसे रक्षित के हाउस ऑफ भारद्वाज में नौकरी भी मिल गई है।

2/9

ललित पर भड़कीं ललित की मां

अपराजिता को उसके माता-पिता का सपोर्ट मिला है। वहीं, ललित अपने घर अपनी मां के पास वापस चला गया है। ललित की मां उसकी क्लास लगा देती है।

3/9

ललित की हुई पिटाई

ललित अपनी मां को जब बताता है कि अपराजिता के घर क्या हुआ, उसकी मां भड़क जाती है। वो ललित के बाल पकड़कर उसे मारती है।

4/9

ललित को दी ये सलाह

वो ललित से कहती है कि उसे अपराजिता को बाल से पकड़ कर यहां वापस लाना चाहिए था। ललित अपनी मां से माफी मांगता है। वो कहती है कि अपराजिता के घर की कमजोर कड़ी को ढूंढकर उसे अपनी ओर करो।

5/9

रक्षित

इधर रक्षित ने अपने घरवालों को बताया है कि अपराजिता ने उसे रिजेक्ट कर दिया है। रक्षित के घरवाले ये बात सुनते ही अपराजिता को बुरा-भला कहने लगते हैं। वो कहते हैं कि अपराजिता अगर रक्षित को पसंद नहीं करती थी तो उसने पहले क्यों नहीं बताया। वो बस रक्षित की मदद पाने के लिए ये सब नाटक कर रही थी।

6/9

अपराजिता की तरफदारी करता है रक्षित

रक्षित अपने घरवालों को समझाता है कि अपराजिता को भला-बुरा कहना गलत है। उसने ही अपराजिता की दोस्ती को गलत समझ लिया था। रक्षित की भतीजी भी अपराजिता की तरफदारी करती है।

7/9

ललित चलेगा घटिया चाल

ललित अब अपराजिता को अपने जीवन में लाने के लिए घटिया चाल चलेगा। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि ललित अपराजिता की मां के पास जाएगा। वो मंदिर से निकल रही होंगी।

8/9

ललित का नाटक

वो अपराजिता की मम्मी से माफी मांगने का नाटक करेगा। वो कहेगा कि उसे चप्पल से मार लें, लेकिन अपराजिता को उससे अलग न करें।

9/9

क्या करेंगी अपराजिता की मां

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपराजिता की मां ललित की बातों में आकर अपराजिता को ललित के साथ वापस भेजने को तैयार हो जाएंगी या वो ललित को सबके सामने सबक सिखाएंगी?

Hindi NewsफोटोमनोरंजनSpoiler: अपराजिता को पाने के लिए नई चाल चलेगा ललित, सबके सामने करेगा ड्रामा