1/11दर्शकों को हमेशा ही टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि उनका फेवरेट सीरियल इस वीक किस नंबर पर है। ऐसे में इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने आज यानी 4 दिसंबर को टॉप 10 हिंदी सीरियल्स की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन से हिंदी टीवी सीरियल शामिल हैं।

लिस्ट में पहले नंबर पर स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमा है। इस हफ्ते भी शो की टीआरपी 2.2 रिकॉर्ड की गई है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार प्लस का ही शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है। ये शो लगातार कई हफ्तों से नंबर दो पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है।

इस वीक तीसरे नंबर पर लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट है। इस शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है।

लिस्ट में चौथे नंबर पर स्टार प्लस का शो उड़ने की आशा-सपनों का सफर है। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई थी।

पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी लिस्ट में नंबर पांच पर स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है।

तुम से तुम तक शो इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है।

लिस्ट में नंबर सात पर शो वसुधा है। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है।

नंबर 8 पर स्टार प्लस का सीरियल उड़ने की आशा है। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है।

लिस्ट में 9वें नंबर पर सब टीवी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। ये शो पिछले हफ्ते नंबर 5 पर था। इस हफ्ते तारक मेहता की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है।

टीआरपी लिस्ट में 8 पर शो गंगा मां की बेटियां हैं। शो की टीआरपी 1.7 है।
