
टीवी शोज के 8वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने नंबर 1 पर बाजी मार ली है। जानें बाकी आपके फेवरेट शो किस नंबर पर है।

2/11स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने इस लिस्ट में बाजी मार ली है। यह शो नंबर 1 पर है और इसकी 2.0 रेटिंग है।

3/11दूसरे नंबर पर है शो तुम से तुम तक जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो ने अनुपमा तक को पीछे किया है। शो की रेटिंग 1.9 है।

4/11तीसरे नंबर पर है रुपाली गांगुली का शो अनुपमा जिसकी रेटिंग 1.8 है।

5/11वहीं चौथे नंबर पर है गंगा माई की बेटियां जिसकी टीआरपी लगभग अनुपमा शो जितनी है यानी कि 1.8 रेटिंग।

6/11पांचवें नंबर पर वसुधा शो है 1.7 रेटिंग के साथ। शो के लीड एक्टर्स हैं सूरज कल्यनकार, नितिन तिवारी और सचिन पारिख।

7/11नेहा हरसोरा, कंवर ढिल्लों का शो उड़ने की आशा है छठे नंबर पर। इसकी रेटिंग भी 1.7 है।

8/11ये रिश्ता क्या कहलाता है 1.6 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर है। इस बार शो की रेटिंग पहले से बेहतर है। पिछली बार यह शो 9वें नंबर पर था।

9/11नागिन 7 में प्रियंका चहर चौधरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यह शो 1.6 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर है।

10/11तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब 9वें नंबर पर है। इस शो की 1.5 रेटिंग है।

11/1110वें नंबर पर है शो लक्ष्मी निवास। यह शो पहले टॉप 10 से बाहर था, लेकिन अब शो ने 10वें नंबर पर जगह बना ली है।
