
तृषा कृष्णन इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं। थलपति विजय की चुनावी जीत के बाद से ही फैंस एक बार फिर तृषा और विजय के रिश्तों को लेकर चर्चा करने लगे हैं। इस बीच तृषा की सगाई के फोटोज और शादी को लेकर उनके विचार भी वायरल हो रहे हैं।

2/7साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने जनवरी 2015 में चेन्नई के मशहूर बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ सगाई की थी। इस खबर ने उस वक्त पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को चौंका दिया था।

3/7सगाई के महज कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं और कुछ समय बाद तृषा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया था कि वो 'सिंगल' है।

4/7रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई टूटने की एक बड़ी वजह ये थी कि तृषा से सगाई के बाद अपना एक्टिंग करियर छोड़ने और फिल्में न करने के लिए कहा गया था, जो उन्हें मंजूर नहीं था। हालांकि, तृषा ने इस बात की पुष्ति नहीं की है।

5/7तृषा ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी नाखुश या दिखावे की शादी में रहने के बजाए अकेले रहना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा था, 'मैं तलाक में विश्वास नहीं रखती हूं। मेरे आसपास ऐसे बहुत लोग हैं जो अपनी शादी में खुश नहीं हैं, लेकिन बच्चों की वजह से बंधन में बंधे हुए हैं। मैं ऐसा अपने लिए नहीं चाहती। मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक मुझे ये विश्वास न हो जाए कि मैं उस इंसान के साथ जिंदगी गुजार सकती हूं।'

6/7वर्तमान में थलपति विजय की राजनीतिक जीत के बाद तृषा के साथ उनके पुराने रयूमर्स और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिर से सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है, जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

7/7ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो तृषा कृष्णन की नेट वर्थ करीब 85 करोड़ रुपये है
