ये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए रेटेड फिल्में, सिर्फ 18 प्लस ही देख सकते हैं ये मूवीज, यह फिल्म है नंबर 1 पर

आज हम आपको उन मूवीज के बारे में बताएंगे जिन्हें ए सर्टिफिक्ट मिला है और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस लिस्ट में जानें नंबर 1 पर कौनसी मूवी है।

Sushmeeta SemwalApr 16, 2026 06:21 am IST
1/9

ए रेटेड फिल्में

कई फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ 18 प्लस उम्र के लोग ही देख सकते हैं यानी बच्चे नहीं देख सकते। इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट से पास किया जाता है। चलिए बताते हैं ए रेटेड फिल्में जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की।

2/9

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी ए सर्टिफिक्ट फिल्म है। फिल्म में काफी वॉयलेंट सीन हैं। इसके बावजूद फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। मूवी ने ने अब तक यानी 27 दिन में 1,733.20 करोड़ की कमाई की।

3/9

धुरंधर 

धुरंधर का ही पहला पार्ट जो साल 2025 में रिलीज हुआ था, वो भी ए सर्टिफिकेट ही था। धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1307.35 करोड़ की कमाई की थी।

4/9

एनिमल

रणबीर कपूर की एनिमल भी एडल्ट फिल्म थी। इसमें वॉयलेंट सीन के साथ काफी बोल्ड इंटीमेट सीन थे। इस फिल्म ने 917.82 करोड़ की कमाई की थी।

5/9

सालार पार्ट 1

प्रभास की फिल्म सालार पार्ट 1 भी ए सर्टिफिकेट यानी एडल्ट फिल्म सर्टिफिकेट से पास हुई थी। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 617.75 करोड़ की कमाई की थी।

6/9

कुली

रजनीकांत की फिल्म कुली भी ए सर्टिफिकेट पास है। इस फिल्म ने 518 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड।

7/9

कबीर सिंह

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह भी ए सर्टिफिकेट फिल्म थी। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 377 करोड़ कमाए थे।

8/9

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडित को जो मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वो दिखाया है। इसमें कई ऐसे सीन थे जिनको लेकर काफी चर्चा भी हुई। यह भी ए सर्टिफिकेट फिल्म थी। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 341 करोड़ कमाए थे।

9/9

द केरल स्टोरी

द केरल स्टोरी भी ए सर्टिफिकेट फिल्म थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 302 करोड़ कमाए थे।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए रेटेड फिल्में, सिर्फ 18 प्लस ही देख सकते हैं ये मूवीज, यह फिल्म है नंबर 1 पर