साउथ की इन एक्ट्रेसेस ने जब बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया तूफान, अनुष्का-सामंथा को पछाड़; यह हैं नंबर 1

साउथ की कई फिल्में फीमेल लीड पर बनी हैं। अब हम उन फीमेल लीड मूवीज में बताते हैं किस एक्ट्रेस की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है।

Sushmeeta SemwalApr 16, 2026 08:51 pm IST
1/8

साउथ एक्ट्रेसेस

साउथ में कई एक्ट्रेसेस ने ऐसी फिल्मों में काम किया है जिसमें उन्होंने पूरी मूवी को अपने कंधे पर चलाया है। अब हम साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड मूवीज के बारे में बताते हैं। जानें इस लिस्ट में नंबर पर कौन है।

2/8

लोका चैप्टर 1

कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म लोका चैप्टर 1 इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। फिल्म में कल्याणी ने चंद्रा नाम का किरदार निभाया है जिसमें एक अलग तरह की पावर है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 303.86 करोड़ की कमाई की थी।

3/8

महानती

दूसरे नंबर पर कीर्ति सुनेश की नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म महानती है। इसमें कीर्ति ने साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस का किरदार निभाया है जो अपनी पर्सनल लाइफ में काफी चीजों से गुजरती है और फिर वह डिप्रेशन में आ जाती है और शराबी भी हो जाती है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 85 करोड़ रुपये की कमाई की।

4/8

रुद्रमादेवी

तीसरे नंबर पर है अनुष्का शेट्टी की फिल्म रुद्रमादेवी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 84 करोड़ की कमाई की थी।

5/8

अरुंधति

इसके बाद चौथे नंबर पर भी अनुष्का शेट्टी की फिल्म है। उनकी मूवी अरुंधति ने वर्ल्डवाइड 70 करोड़ कमाए थे।

6/8

भागमती

पांचवें नंबर पर भी अनुष्का ने ही अपनी जगह बनाई हुई है। उनकी फिल्म भागमती ने वर्ल्डवाइड 67 करोड़ कमाए थे।

7/8

सुकशमदर्शिनि

छठे नंबर पर हैं नजरिया नाजिम की फिल्म सुकशमदर्शिनि। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 54.25 करोड़ की कमाई की थी।

8/8

ओह बेबी

सातवें नंबर पर सामंथा रुथ प्रभु हैं जिनकी फिल्म ओह बेबी ने 40 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनसाउथ की इन एक्ट्रेसेस ने जब बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया तूफान, अनुष्का-सामंथा को पछाड़; यह हैं नंबर 1