
अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 का सब्सक्रिप्शन है तो आपको ये 7 फिल्में और वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए। इन्हें जी5 की सबसे हाई रेटिंग वाली फिल्मों और सीरीज में गिना जाता है। हर कहानी एक से बढ़कर एक है और इन सभी में कोई गहरी सीख भी छिपी है। तो चलिए जानते हैं जी5 की टॉप 7 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट।

2/8यह हाई इन्टेन्सिटी कोर्टरूम ड्रामा इमोशन्स और थ्रिलर से लबरेज है। मनोज बाजपेयी स्टारर यह फिल्म काफी हद तक आशाराम बापू केस पर आधारित है। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.9 है।

3/8कहानी चार दोस्तों की है जो नौकरी छोड़कर अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करते हैं। इस फिल्म में कॉमेडी से लेकर असल जिंदगी के स्ट्रगल्स तक सब कुछ दिखाया गया है। इसकी IMDb पर रेटिंग 9.1 है।

4/8अगर आपको स्पाय फिल्में पसंद आती हैं तो आपको एक बार जी5 पर मुकबिर जरूर देखनी चाहिए। आईएमडीबी पर 7.6 रेटिंग वाली इस फिल्म की कहानी 1965 के बैकड्रॉप में लिखी गई है। एक पुराने ठग को जासूसी का काम देकर पाकिस्तान भेजा जाता है।

5/8सच्ची घटनाओं पर आधारित यह वेब सीरीज आपको रोमांच और डर से भर देगी। कुणाल खेमू और राम कपूर स्टारर इस क्राइम थ्रिलर को आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली थी।

6/8यह एक मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज है। जब सनफ्लॉवर नाम की एक सोसायटी में मर्डर हो जाता है तो सोनू नाम का एक लड़का प्राइम सस्पेक्ट बन जाता है। उसका अजीब बर्ताव बार-बार पुलिस का ध्यान खींचता है। इस सीरीज की IMDb पर रेटिंग 7.4 है।

7/8कहानी एक गांव में रहने वाली लड़की की है, जो पढ़ लिखकर डॉक्टर बनना चाहती है। उसे गांव के अजीब रीति-रिवाजों से गुजरना होगा। जिनमें से एक यह भी है कि वह माहवारी आने के बाद पढ़ाई नहीं कर सकती। इसकी IMDb पर रेटिंग 8.5 है।

8/8कुछ मजेदार और दिमाग हल्का करने वाला देखना है तो ट्रिपलिंग देख डालिए। इसकी IMDb पर रेटिंग 8.5 है। कहानी चंदन, चचंल और चितवन की है, तीनों की जिंदगी में कुछ न कुछ मुश्किलें चल रही हैं। लेकिन जब वो साथ आते हैं और एक नए सफर पर निकलते हैं तो धीरे-धीरे नए रास्ते खुलने लगते हैं।
