
फिल्मों में अब प्यार का मतलब सिर्फ 'राज और सिमरन' की कहानी नहीं रह गया। अब ऑडियंस कुछ डिफरेंट देखना चाहती है और इसीलिए नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ डिफरेंट लाने की कोशिश में लगे रहते हैं। वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस मौके पर हम आपके लिए खोज लाए हैं 7 ऐसी रोमांटिक फिल्में जो आपकी सोच को चुनौती देंगी। ये फिल्में आपको प्यार का एक अलग ही रूप दिखाएंगी, तो चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन फिल्मों के बारे में।

2/8अमूमन लव स्टोरी फिल्में एक ही ढर्रे पर चलती हैं। एक लड़का-लड़की को प्यार होता है और फिर जमाना उनके प्यार का दुश्मन हो जाता है। इसके बाद वो किसी तरह या तो एक हो जाते हैं, या फिर दोनों हमेशा के लिए जुदा हो जाते हैं। लेकिन 'हसीन दिलरुबा' थोड़ी अलग है, इस फिल्म में आपको रोमांस के साथ-साथ खून-खराबा और सस्पेंस भी मिलेगा। कहानी एक ऐसी पत्नी की है, जो अपने ही पति के मर्डर के शक के घेरे में है। उसकी लव स्टोरी इतनी उलझी हुई है कि पुलिस भी चकरा जाती है।

3/8तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म में रोमांस भी है और हॉरर भी। यह कहानी 19वीं सदी के बंगाल में गढ़ी गई है। बाल विवाह से लेकर घरेलू हिंसा तक, कहानी में कई अहम पॉइंट उठाए गए हैं। लेकिन साथ ही साथ हॉरर वाला वो एंगल भी चलता है, जो सस्पेंस बनाए रखता है। यह फिल्म प्यार के नाम पर होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है।

4/8अगर कुछ बहुत खूबसूरत और दिल को सुकून देने वाला देखना चाहते हैं तो आपको नेटफ्लिक्स पर 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' देखनी चाहिए। यह फिल्म एक 'लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज' के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। शादी के तुरंत बाद ही कपल को करियर की वजह से अलग-अलग शहरों में रहना पड़ता है। इस बीच कैसे दोनों अपने रिश्ते को कायम रखते हैं और क्या चुनौतियां आती हैं। फिल्म देखने के दौरान कई बार आपका दिल उदास हो जाएगा तो कई बार आप खुशी से मुस्कुराने लगेंगे।

5/8यह नेटफ्लिक्स की सबसे यूनिक और सेंसिटिव फिल्मों में से एक है। इसमें एक भाई और बहन दोनों को एक ही किराएदार से प्यार हो जाता है। यह कहानी प्यार के उस हिस्से को दिखाती है जिसे समाज अक्सर छुपाने की कोशिश करता है। अगर कुछ यूनिक देखना चाहते हैं तो यह भी इस हफ्ते आपके लिए बहुत अच्छी चॉइस हो सकती है।

6/8इस एक ही फिल्म में कई अलग-अलग कहानियां एक साथ आगे बढ़ती हैं। इस फिल्म की कहानियां प्यार के ऐसे पहलुओं को दिखाती हैं जो दिल दहला देते हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि कई बार चीजें जैसी दिखती हैं, वैसी होती नहीं। यह फिल्म साबित करती है कि हर लव स्टोरी का अंत हैप्पी एंडिंग नहीं होता।

7/8अजीब दास्तां की तरह यह फिल्म भी 3 अलग-अलग कहानियों का मेल है। इसकी सबसे यूनिक कहानी वो है जिसमें एक अकेला इंसान एक पुतले के साथ प्यार में पड़ जाता है। बड़े शहर के अकेलेपन और प्यार की तलाश को इस फिल्म में बहुत ही अलग तरह से पेश किया गया है।

8/8फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की कहानी ऐसे मोड़ पर खत्म होती है जहां कई सवाल बाकी रह जाते हैं। उन सवालों का जवाब आपको इस फिल्म के पार्ट-2 में देखने को मिलेगा। फिर आई हसीन दिलरुबा असल में 'हसीन दिलरुबा' का ही सीक्वल है।
