नेटफ्लिक्स के लिए पैसा छापने की मशीन साबित हुए ये 7 शोज, इनमें से आप कौन-कौन सा देख चुके हैं?

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कुछ शोज ऐसे हैं जिन्हें दुनिया भर में पसंद किया गया। इनकी कहानी इतनी इंगेजिंग है कि एक बार शुरू करने के बाद आप खुद को रोक नहीं पाते हैं। तो चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स के इन ‘मनी मेकिंग मशीन’ साबित हुए शोज के बारे में।

Puneet ParasharApr 12, 2026 12:17 pm IST
1/8

नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले शोज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। लेकिन चुनिंदा ही ऐसी होती हैं जो वॉच टाइम और बिजनेस के मामले में रिकॉर्ड ब्रेकिंग साबित होती हैं। आज हम जानेंगे नेटफ्लिक्स के उन 7 शोज के बारे में, जो इस ओटीटी जायंट कंपनी के लिए प्रॉफिट मेकिंग मशीन साबित हुईं। अगर नेटफ्लिक्स के ये 7 शोज आपने नहीं देखे हैं, तो आपको जरूर देखने चाहिए।

2/8

स्क्विड गेम्स

लिस्ट में पहले नंबर पर आती है 'स्क्विड गेम्स'। इस शो ने नेटफ्लिक्स को कुल 7500 करोड़ रुपये कमाकर दिए थे। इसके कुल 3 सीजन आ चुके हैं। कहानी एक ऐसी गेम की है जिसमें मजबूर लोगों को जोड़ा जाता है और उन्हें बचपन वाले गेम्स खिलाए जाते हैं। जीतने वाले को बेशुमार दौलत मिलती है और हारने वाले को मौत।

3/8

स्ट्रेंजर थिंग्स

लिस्ट में दूसरा नाम 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का है। इस शो के कुल 4 सीजन आ चुके हैं। यह नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी मानी जाती है। इसके मर्चेंडाइज, खिलौनों और सब्सक्रिप्शन से होने वाली कुल कमाई ₹13,000 करोड़ से भी ज्यादा है। सीजन 4 के प्रोडक्ट प्लेसमेंट से ही कंपनी ने लगभग ₹250 करोड़ कमाए थे।

4/8

ब्रिजर्टन

ब्रिजर्टन और इसके स्पिन-ऑफ 'क्वीन शार्लोट' ने अमेरिका और कनाडा में ही लगभग ₹2,900 करोड़ की कमाई की थी। इसके मर्चेंडाइज की बिक्री से भी कंपनी ने ₹60 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं।

5/8

द विचर

2020 से 2025 के बीच यह शो नेटफ्लिक्स के लिए 5वां सबसे बड़ा ग्लोबल रेवेन्यू मेकर रहा है। इस शो ने अब तक लगभग ₹7,700 करोड़ की कमाई की है। इसे नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा दाम कमाने वाले शोज में गिना जाता है।

6/8

वेडनेसडे

नेटफ्लिक्स पर अगर आपने यह शो नहीं देखा है तो आपको जरूर देखना चाहिए। यह शो नेटफ्लिक्स के लिए बेशुमार नए सब्सक्रिप्शन जोड़ने में मददगार साबित हुआ। इस शो पर नेटफ्लिक्स पर 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

7/8

मनी हाइस्ट

अगर नेटफ्लिक्स के ग्लोबल हिट शोज की बात हो, तो यह वेब सीरीज पीछे कैसे रह सकती है। स्पेनिश भाषा के इस शो ने दुनिया भर में 670 करोड़ घंटे देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया था। जिससे ग्लोबल मार्केट में नेटफ्लिक्स की पकड़ और कमाई दोनों बढ़ी।

8/8

द नाइट एजेंट

2023 की सिर्फ एक तिमाही में इस शो ने अकेले नेटफ्लिक्स को ₹560 करोड़ का रेवेन्यू और ढेरों नए सब्सक्राइबर्स लाकर दिए थे। इसकी कहानी ऐसी है कि एक बार शुरू करने के बाद आप इसे देखते ही जाते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स के लिए पैसा छापने की मशीन साबित हुए ये 7 शोज, इनमें से आप कौन-कौन सा देख चुके हैं?