1/8ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का मजा ही अलग है, लेकिन उनका क्या जिन्हें डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का चस्का है? क्योंकि ऐसे लोगों को कई बार ऑप्शन्स की कमी खलती है। तो चलिए आज जान लेते हैं कुछ ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बारे में, जहां आपको डॉक्यूमेंट्री देखते वक्त कॉन्टेंट की बिलकुल कमी महसूस नहीं होगी।

यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पूरी तरह डॉक्यूमेंट्रीज के लिहाज से ही बनाया गया है। यहां पर आपको हर तरह की डॉक्यूमेंट्री फिल्में मिल जाएंगी और साथ ही इस प्लेटफॉर्म की अपनी ऑरिजनल फिल्में भी होती हैं, जो आपको और कहीं नहीं मिलेंगी।

डिस्कवरी चैनल का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। जब डिस्कवरी ओटीटी पर आया तो इसके लिए चुनौती थी एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना जो खासतौर पर कुछ नया सीखने की इच्छा रखने वालों के लिए हो। मनोरंजन के साथ-साथ कुछ सीखना चाहते हैं तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म आपके लिए ही है।

एक लाइब्रेरी कार्ड खरीदकर आप इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्री एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा विदेशी स्टूडेंट का पास अगर उनकी यूनवर्सिटी की मेल आईडी है, तो वो फ्री में यह प्लेटफॉर्म यूज कर सकते हैं।

मेनस्ट्रीम प्लेटफॉर्म्स के बाद अब बात करते हैं उन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की, जो बनाए तो फिल्मों और सीरीज के लिहाज से हैं, लेकिन इन पर डॉक्यूमेंट्री भी खूब मिल जाती हैं। नेटफ्लिक्स एक ऐसा ही ओटीटी प्लेटफॉर्म है जिस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के लिए एक अलग कैटेगरी है।

क्योंकि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का नेशनल जियोग्राफिक के साथ टाइअप है, तो ऐसे में नेट जियो की लगभग सभी ऑरिजनल कॉन्टेंट आपको यहां पर देखने को मिल जाते हैं जिनमें कुछ कमाल की डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं।

डॉक्यूमेंट्री के दीवानों के लिए यह भी एक अनूठा प्लेटफॉर्म है। एचबीओ मैक्स पर आपको हाई क्लास डॉक्यूमेंट्री फिल्में देखने को मिल जाती हैं जिन्हें देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।

डॉक्यूमेंट्री तो नहीं, लेकिन यह ओटीटी प्लेटफॉर्म आपके लिए ऐसे एंटरटेनिंग शोज लाता है जिन पर आपका मनोरंजन भी करेंगे और आपको सिखाएंगे भी।
