
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते ढेरों फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन इनमें से कुछ चुनिंदा ही होती हैं जिन्हें जनता का बेशुमार प्यार मिलता है। आज जानेंगे ऐसी 7 नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्मों के बारे में जिन्होंने इस ओटीटी जायंट प्लेटफॉर्म को सबसे ज्यादा कमाई करके दी। मालूम हो कि नेटफ्लिक्स की कमाई या तो अपनी फिल्मों में ब्रांड पोजिशनिंग से होती है, या फिर तब जब उनकी कोई फिल्म उन्हें नए सब्सक्रिप्शन लाकर दे। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों की पूरी लिस्ट।

2/8यह एनिमेटेड म्यूजिकल फैंटेसी नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। इसे करीब 54.1 करोड़ घंटों से ज्यादा की व्यूअरशिप मिली है। कम बजट में बनने की वजह से यह प्लेटफॉर्म के लिए सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म साबित हुई है।

3/8करीब 1600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म को 45.4 करोड़ घंटों की व्यूअरशिप मिली थी। यह फिल्म सालों तक नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी रही।

4/875 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स को जबरदस्त प्रॉफिट कमाकर दिया था। इसे करीब 40.8 करोड़ घंटे की व्यूअरशिप मिली थी। जो इसकी लागत के हिसाब से बहुत शानदार है।

5/8यह फिल्म रिलीज होते ही टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 3 पर पहुंच गई थी। इसे अब तक 34.4 करोड़ घंटों की व्यूअरशिप मिल चुकी है। नेटफ्लिक्स पर आज भी यह फिल्म व्यूअरशिप लाकर देती है।

6/8यह फिल्म नेटफ्लिक्स के इतिहास की सबसे दमदार फिल्म मानी जाती है। इसे बनाने में करीब 20 मिलियन डॉलर की लागत आई थी। लेकिन इसने उतना ही रेवेन्यू भी कमाकर दिय। इसे नेटफ्लिक्स पर 32.5 करोड़ घंटे देखा गया।

7/8इस साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म को करीब 28.1 करोड़ घंटों की व्यूअरशिप मिली है। इसमें एक्शन के साथ इमोशन्स का तड़का भी है। यही वजह थी कि यह फिल्म लोगों की पहली पसंद बन गई। रिपीट-वॉच वैल्यू के मामले में यह फिल्म काफी आगे है।

8/8करीब एक दशक बाद कैमरून डियाज ने इस फिल्म के जरिए वापसी की। रिलीज के कुछ ही समय बाद यह 27.9 करोड़ घंटों के वॉच टाइम के साथ ऑल-टाइम टॉप 7 की लिस्ट में शामिल हो गई थी।
