मोटिवेशन का खजाना हैं ये 7 फिल्में, रेसलिंग लवर्स के लिए तो मस्ट वॉच, इनमें से आपने कितनी देखीं हैं?

अगर आपको मोटिवेट करने वाली फिल्में अच्छी लगती हैं तो आपको ये 7 रेटलिंग मूवीज जरूर देखनी चाहिए। एक्शन और स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ-साथ इन फिल्मों में आपको मोटिवेशन की तगड़ी डोज मिलती है।

Puneet ParasharJun 08, 2026 04:54 pm IST
1/8

मोटिवेशन की तगड़ी डोज हैं ये रेसलिंग मूवीज

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं होतीं, जो उस खेल में दिलचस्पी रखते हैं, ये उन लोगों के लिए भी होती हैं जो लाइफ में एक मोटिव तलाश कर रहे हैं या फिर जीवन में मोटिवेशन की कमी महसूस करते हैं। तो चलिए आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं जिनकी कहानी न सिर्फ आपको जोश और रोमांच से भर देती है, बल्कि इन रेसलिंग मूवीज से आपको मोटिवेशन भी मिलती है।

2/8

दंगल

पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों को वर्ल्ड लेवल रेसलर बनाने की सच्ची कहानी को पर्दे पर नितेश तिवारी ने इतनी खूबसूरती से दिखाया था, कि हर कोई इसका दीवाना हो गया था।

3/8

सुल्तान

सुपरस्टार सलमान खान की इस एक्शन से लबरेज मूवी में कहानी एक सीधे-साधे गांव के लड़के की है जो अपनी मोहब्बत को पाने के लिए पहलवान बनता है और फिर ओलंपिक तक का सफर तय करता है। इसके बाद वो अपने घमंड में सब कुछ गंवा देता है, लेकिन फिर एक दमदार कमबैक करता है।

4/8

गोधा

जमीन से जुड़ी कुश्ती और उसके इर्द-गिर्द बनते-बिगड़ते हालातों के बीच मोटिवेशन और लव स्टोरी से लबरेज यह कहानी आपको पसंद आएगी। फिल्म की शूटिंग केरल की खूबसूरत लोकेशन्स पर हुई है।

5/8

मुक्काबाज

आज एक हुनरमंद एक्टर बन चुके विनीत कुमार सिंह की यह पहली बड़ी फिल्म थी। यह फिल्म मुक्केबाजी पर आधारित फिल्म है, लेकिन फिल्म की शुरुआत और इसका पूरा बैकड्रॉप यूपी की पारंपरिक अखाड़ा राजनीति पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी और इसके लीड किरदार का स्ट्रगल मोटिवेशन का तगड़ा डोज है।

6/8

हरजीत

यह फिल्म भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह के जीवन पर आधारित है। इस बायोपिक मूवी में पंजाब के लोकल इलाकों के देसी दंगल और मिट्टी की कुश्ती को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। यह फिल्म मोटिवेशन भी देती है और सीख भी।

7/8

छाता पाचा

यह मलयालम मूवी आपको ओटीटी पर हिंदी में भी मिल जाएगी। अगर आपको WWE पसंद है, तो यह फिल्म उसी पर बेस्ड है। फोर्ट कोच्चि के तीन भाई, जो बचपन से रेसलिंग के दीवाने हैं, अपने इलाके में एक लोकल प्रो-रेसलिंग शुरू करते हैं।

8/8

पहलवान

किच्चा सुदीप स्टारर इस फिल्म की कहानी 'कृष्णा' नाम के एक अनाथ लड़के की है, जिसे एक अखाड़ा चलाने वाले सुनील शेट्टी पालते हैं और उसे एक बेहतरीन पहलवान बनाते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनमोटिवेशन का खजाना हैं ये 7 फिल्में, रेसलिंग लवर्स के लिए तो मस्ट वॉच, इनमें से आपने कितनी देखीं हैं?