
अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, और सोच रहे हैं कि इस वीकेंड घर बैठे क्या एन्जॉय किया जाए, तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की टॉप 7 फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में। ये सभी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर कमाल कर रही हैं। इन्हें काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और हर कहानी काफी अनूठी और दमदार है। इसमें 2 फिल्में तो 18+ भी हैं।

2/8अगर आप 'धुरंधर' और 'धुरंधर-2' के दीवाने हो चुके हैं, तो जियो हॉटस्टार पर 'धुरंधर - रॉ एंड अनदेखा' देख डालिए। फिल्म वही है, लेकिन इसमें कई अनदेखे सीन और कई बिना एडिट के सीक्वेंस जोड़े गए हैं। यह जियो हॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

3/8अगर आपको मार्वल की सुपरहीरो फिल्में पसंद हैं तो 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' का पहला पार्ट भी जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। कहानी पीटर पार्कर के स्कूल के दिनों की है।

4/8पहला पार्ट पसंद आए तो फिर दूसरा शुरू कीजिए। इसमें पीटर के लिए चुनौतियां दोगुनी होने वाली हैं। और हां, इन फिल्मों को देखने के लिए आपको पहले वाली स्पाइडरमैन मूवीज देखने की बिलकुल जरूरत नहीं है।

5/8अगर कुछ बोल्ड और इन्टेन्स देखना है तो आप यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकते हैं। कहानी एक मशहूर नॉवल पर आधारित है। जिसमें एक बिजनेसमैन एक खूबसूरत लड़की के प्यार में पड़ जाता है। (18+)

6/8कहानी एक ऐसे लड़के की है जो बार (Bar) में मिली एक खूबसूरत लड़की को उसके सुनसान घर पर छोड़ने जाता है, यह सोचकर कि उसकी रात अच्छी गुजरेगी। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे पता चलता है कि वह बड़ी मुसीबत में फंस गया है। (18+)

7/8इस सीरीज का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और अब इसका पार्ट-2 भी आ गया है। कहानी उत्तर प्रदेश के असल जिंदगी के जांबाज पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

8/8अनिल कपूर स्टारर इस सीरीज का पहला पार्ट सक्सेसफुल हिट होने के बाद अब मेकर्स इसका पार्ट-2 लेकर आ गए हैं। यह सीरीज रोमांच से लबरेज है, क्योंकि हर चुनौती के लिए हीरो के पास 24 घंटे का वक्त होता है।
