
घर बैठे कुछ अच्छा देखना चाहते हैं और ज्यादा समय नहीं है शॉर्ट फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्विक मूड रिफ्रेश के लिए आप अच्छी आईएमडीबी रेटिंग वाली कुछ चर्चित शॉर्ट फिल्में देख सकते हैं। इनमें थ्रिलर, संस्पेंस और सायकोड्रामा जैसे कई ऑप्शंस हैं। अगर आप दिमाग घुमाने वाली शॉर्ट फिल्में देखना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ ऑप्शंस हैं।

2/82016 में आई इस शॉर्ट फिल्म के लीड टिस्का चोपड़ा और आदिल हुसैन हैं। आईएमडीबी पर इसे 7.8 रेटिंग मिली है। यूट्यूब पर इसके 144 मिलियन व्यूज हैं। इस शॉर्ट फिल्म की ड्यूरेशन करीब 17 मिनट है। इसका जॉनर डार्क थ्रिलर है।

3/8प्लस माइनस 2018 में रिलीज हुई थी। इस शॉर्ट फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। यूट्यूब पर इसके 33 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। प्लस माइनस में भुवन बाम और दिव्या दत्ता लीड रोल्स में हैं। फिल्म का जॉनर बायोग्राफिकल/ड्रामा है।

4/82020 में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म देवी को यूट्यूब पर 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। देवी की लीड कास्ट काजोल, श्रुति हासन, नेहा धूपिया हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। जॉनर सोशल ड्रामा और सस्पेंस है। फिल्म भारत की सेक्शुअल वॉइलेंस पर मैसेज है।

5/82016 की यह शॉर्ट फिल्म करीब 19 मिनट की है। इसके लीड एक्टर्स मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा हैं। फिल्म का जॉनर साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। यूट्यूब पर इसे 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

6/82017 में आई जूस भी काफी चर्चित शॉर्ट फिल्म है। अगर आपको मिसेज फिल्म पसंद आई थी तो यह भी अच्छी लगेगी। इसकी लीड एक्टर शेफाली शाह हैं। जूस की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। यूट्यूब पर करीब 12 मिलियन व्यूज हैं। फिल्म का जॉनर सोशल ड्रामा है।

7/8सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी शॉर्ट फिल्म अहल्या भी काफी चर्चित है। यह साल 2015 में आई थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। फिल्म के लीड राधिका आप्टे और सौमित्र चटर्जी हैं। यूट्यूब पर इसको 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। फिल्म का जॉनर मिस्ट्री और मायथोलॉजिकल थ्रिलर है। अहल्या बांग्ला में है जिसे आप इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।

8/8शॉर्ट फिल्मों की कैटिगरी में यह नई एंट्री है। मूवी 2025 में रिलीज हुई है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.5 है। फिल्म दोस्ती की इमोशनल कहानी है। यूट्यूब पर इसे 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मूवी का जॉनर इमोशनल ड्रामा है।
