
भारत में कोरियन फिल्मों और वेब सीरीज का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। ऑडियंस इन कहानियों को देखना बहुत पसंद करती है जिनमें हल्कापन और गहराई एक साथ होती है। तो चलिए आज जानते हैं 7 ऐसी कोरियन वेब सीरीज के बारे में, जिनकी रेटिंग हाई है और ये आपके लिए बेस्ट वीकेंड चॉइस हो सकती हैं।

2/8IMDb पर 9 रेटिंग वाली यह सीरीज एक बुझे हुए रहने वाले इंजीनियर के बारे में है जिसकी मुलाकात एक कर्जे में डूब चुकी लड़की से होती है। दोनों किस तरह एक दूसरे का सराहा बनते हैं और एक दूसरे की गलतियों से सीखते हैं यही वेब सीरीज की कहानी है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

3/8इसकी भी IMDb पर रेटिंग 9 है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। कहानी कुछ ऐसे बच्चों की है जो पक्के दोस्त हैं, लेकिन उनके माता-पिता के अलग-अलग मुद्दों पर झगड़े चलते रहते हैं। यह सीरीज आपको नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर मिल जाएगी।

4/8ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज की रेटिंग 8.7 है। कहानी कुछ ऐसे दोस्तों की है, जो स्कूल से साथ हैं और अब एक हॉस्पिटल में डॉक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। लेकिन उनका म्यूजिक के प्रति प्यार उन्हें अपने पेशे से अलग हिट देता है।

5/8अगर दिल छू लेने वाली कोई प्रेम कहानी देखनी है तो नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज देखिए। इसकी IMDb पर रेटिंग 8.7 है और कहानी एक कोरियाई वारिस की है जो एक पैराग्लाइडिंग एक्सीडेंट की वजह से नॉर्थ कोरिया में लैंड कर गई है। यहां एक आर्मी ऑफिसर उसकी छिपने और बच निकलने में मदद करेगा।

6/8यह सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। रेटिंग 8.5 है और कहानी है एक अमर जिन्न की, जो एक इंसानी पत्नी की तलाश में है, ताकि अपनी छाती में धंसा हुई तलवार निकालकर मुक्त हो सके।

7/88.5 रेटिंग वाली नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये सीरीज अपने देश के प्रति समर्पण रखते हुए एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो एक दूसरे से बहुत से सच छिपा रहे हैं। लेकिन क्या होगा जब उनके सच सामने आएंगे?

8/8बाकियों से अलग यह सीरीज आपको हॉटस्टार पर मिलेगी। रेटिंग 8.4 है और कहानी है कुछ ऐसे टीनेज बच्चों की जिनके पास अनूठी शक्तियां हैं और वो कुछ सरकारों के खिलाफ जाने की हिमाकत करेंगे।
