दिमाग हिला देंगी घरेलू हिंसा पर बनी ये 7 फिल्में, जानिए कितनी है रेटिंग और OTT पर कहां मिलेंगी

घरेलू हिंसा और उसके दर्द को करीब से समझना है? ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मिलेंगी ये हाई रेटिंग हिंदी मूवीज।

Puneet ParasharJun 13, 2026 02:10 pm IST
1/7

घरेलू हिंसा पर बनीं टॉप 7 मूवीज

घरेलू हिंसा और प्रताड़ना वो दर्द जिसे ज्यादातर महिलाएं घुट-घुटकर सहती रहती हैं, लेकिन समाज और परिवार के डर से कभी कह नहीं पातीं। यह एक ऐसी तकलीफ है जिसे सहने वाली औरत ही इसे समझ सकती है। तो चलिए आज जानते हैं ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में, जिनमें इसे बहुत सटीक ढंग से दिखाया गया है। ये सभी फिल्में आपको ओटीटी पर मिल जाएंगी और इनकी IMDb रेटिंग काफी हाई है।

2/7

थप्पड़

साल 2020 में आई इस फिल्म को देखकर औरतें तो क्या मर्दों के भी आंसू निकल गए थे। तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी और इसकी IMDb पर रेटिंग 7 है।

3/7

डार्लिंग्स

खुद घरेलू हिंसा सह चुकी एक मां जब अपनी बेटी को इस दलदल से निकालने की ठानती है तो कहानी बड़ा खौफनाक मोड़ लेती है। आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी और इसकी IMDb पर रेटिंग 6.7 है।

4/7

अग्नि साक्षी

नाना पाटेकर स्टारर, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला स्टारर यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। कहानी एक ऐसी औरत की है जो अपने सनकी, साइको और हिंसक पति से बचने के लिए नाम बदलकर भाग जाती है। लेकिन फिर एक दिन उसका अतीत उसके सामने आ खड़ा होता है। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.2 है, आपको यह ZEE5 पर मिल जाएगी।

5/7

दो पत्ती

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह फिल्म दो जुड़वा बहनों की कहानी है, जो एक दूसरे से नफरत करती हैं। लेकिन जब एक बहन की निजी जिंदगी का खौफनाक सच दूसरी के सामने आता है, तो वो मिलकर इस अब्यूजर मर्द से बदला लेने का फैसला करती हैं। यह फिल्म आपको OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी और इसकी IMDb पर रेटिंग 5.9 है।

6/7

आकाश वाणी

यह फिल्म कार्तिक आर्यन की उन शानदार फिल्मों में शुमार है, जो खास चली नहीं। यह फिल्म आपको जियो हॉटस्टार पर मिल जाएगी और IMDb पर इसकी रेटिंग 6.3 है।

7/7

दामन

अग्नि साक्षी की तरह ही यह भी एक पुरानी कल्ट मूवी है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। यह फिल्म एक अमीर शराबी जमींदार द्वारा उसकी पत्नी (जो गरीब परिवार से है) पर किए जाने वाले अत्याचार की कहानी सुनाती है। यह फिल्म आपको यूट्यूब पर फ्री में मिल जाएगी और IMDb पर इसकी रेटिंग 6.0 है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनदिमाग हिला देंगी घरेलू हिंसा पर बनी ये 7 फिल्में, जानिए कितनी है रेटिंग और OTT पर कहां मिलेंगी