पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्में, 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को पछाड़ नंबर- 1 बनी ये

आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे, जिन्होंने पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया। इस लिस्ट में कई फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने ओपनिंग वीकेंड पर ही रिकॉर्ड बनाया।

Priti KushwahaJul 30, 2026 09:16 pm IST
1/8

पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली टॉप 7 फिल्में

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटी है। इन फिल्मों ने कमाई के वो रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें ब्रेक कर पाना बेहद मुश्किल है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे, जिन्होंने पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया। इस लिस्ट में कई फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने ओपनिंग वीकेंड पर ही रिकॉर्ड बनाया। आज हम आपको ऐसी ही 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहले हफ्ते रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। यहां देखें IMDb की रिपोर्ट के अनुसार पूरी लिस्ट...

2/8

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचाया है। ये मूवी फर्स्ट वीक वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में पहले नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते वर्ल्डवाइड 761 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

3/8

पुष्पा 2

डायरेक्टर सुकुमार की 'पुष्पा 2' में अल्लू अजुर्न ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। पहले हफ्ते वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'पुष्पा 2' दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने फर्स्ट वीक 621 करोड़ का कलेक्शन किया है।

4/8

आरआरआर

निर्देशक एस एस राजामौली की 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन जैसे कलाकार लीड रोल में थे। ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक है। फिल्म ने फर्स्ट वीक वर्ल्डवाइड 497 करोड़ रुपये की कमाई की है।

5/8

बाहुबली 2

डायरेक्टर एस एस राजामौली की 'बाहुबली 2' में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी जैसे कलाकार ने अपनी एक्टिंग से देश ही नहीं विदेश में भी हर किसी का दिल जीता। 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' ने फर्स्ट वीक वर्ल्डवाइड 383 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

6/8

कल्कि 2898 एडी

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने पहले हफ्ते वर्ल्डवाइड 377 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

7/8

केजीएफ 2

निर्देशक प्रशांत नील की 'केजीएफ 2' में यश, संजय दत्त और रवीना टंडन लीड रोल में थे। इस एक्शन ड्रामा मूवी ने पहले हफ्ते वर्ल्डवाइड 348 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

8/8

जवान

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते 286 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनपहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्में, 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को पछाड़ नंबर- 1 बनी ये